फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bcom hon. seats full in national college

10 कॉलेजों में काउंसलिंग शुरू, पहले दिन नेशनल कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स की सीटें फुल

Tue, 09 Jul 2019 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bcom hon. seats full in national college
नेशनल पीजी कॉलेज समेत शहर के10 कॉलेजों में व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश के लिए हुई लुआकमैट परीक्षा के बाद इन कोर्सों की प्रवेश काउंसलिंग सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन बीकॉम ऑनर्स प्रवेश के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया। पहले दिन मेरिट से 300 विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया था, जिसमें से 103 ने अपना प्रवेश सुनिश्चित कराया।
विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक प्रो. राकेश जैन ने बताया कि इसमें नेशनल की 60 सीटें भर गईं। अन्य कॉलेजों में अभी सीटें खाली हैं। जिन पर प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट के 350 विद्यार्थियों को मंगलवार को प्रवेश का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे प्रवश के लिए उपस्थित होना होगा। डॉ. जैन ने बताया कि 9 जुलाई को बीजेएमसी की भी प्रवेश काउंसलिंग होगी। जबकि 10 व 11 जुलाई को बीबीए की, 11 को ही बीवोक बैंकिंग व फाइनेंस, 12-13 जुलाई को बीसीए व 13 जुलाई को बीवोक सॉफ्टवेयर डवलपमेंट की प्रवेश काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed