{"_id":"68237a933ae998ab820e386c","slug":"bc-sakhi-s-daughter-anshika-yadav-became-the-second-topper-of-the-district-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result 2025: बीसी सखी की बेटी अंशिका बनी जिले की दूसरी टॉपर, आईएएस बनकर देश सेवा करने का है सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result 2025: बीसी सखी की बेटी अंशिका बनी जिले की दूसरी टॉपर, आईएएस बनकर देश सेवा करने का है सपना
Tue, 13 May 2025 10:30 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, संग्रामपुर (अमेठी)
अमर उजाला नेटवर्क, संग्रामपुर (अमेठी)
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 May 2025 10:30 PM IST
सार
इंटरमीडिएट की परीक्षा में अमेठी की अंशिका यादव ने जिले में सेकेंड टॉपर बनने की उपलब्धि हासिल की है। अंशिका के पिता प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं तो मां बीसी सखी हैं।
विज्ञापन
अमेठी की अंशिका यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अपनी मेधा के बल पर जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास करने के बाद अंशिका यादव ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में सेकेंड टॉपर की उपलिब्ध हासिल की है। अंशिका यादव के पिता देवराज यादव प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं तो मां गीता यादव मड़ौली गांव की बीसी सखी हैं।
विज्ञापन
संग्रामपुर के मड़ौली गांव की निवासी अंशिका यादव निम्न मध्यम परिवार से हैं। पिता देवराज ने बताया कि वह बेटी को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं मां गीता यादव ने कहा कि बेटी को आगे बढ़ाने के लिए वह लगातार परिश्रम कर रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर में 10वीं में अदीबा और 12वीं में शादाब ने मारी बाजी, बने जिला टॉपर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सोशल मीडिया से दूर रहती हैं 99 फीसदी अंक लाने वाली अनुष्का, बोलीं- चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का है सपना
अंशिका ने बताया कि वह नियमित रूप से पढ़ाई करती हैं। नवोदय विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से उन्होंने अच्छा परिणाम प्राप्त किया है। समय-समय पर पाठ्यक्रम को रिवाइज किया। जवाहर नवोदय विद्यालय में सेल्फ स्टडी का काफी समय मिला, जिसका परिणाम परीक्षा में दिखा है। परिवार ने हमेशा साथ दिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन