CBSE Result:सोशल मीडिया से दूर रहती हैं 99 फीसदी अंक लाने वाली अनुष्का, चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का है सपना
लखनऊ की अनुष्का रानी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 99 फीसदी अंक प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में एकाग्रता के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाई।
विस्तार
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से जारी हुए इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में राजधानी लखनऊ की अनुष्का ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। अनुष्का रानी लक्ष्मी बाई (आरएलबी) स्कूल की छात्रा हैं। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे स्कूल व लखनऊवासियों को खुश होने का मौका दिया है।
अनुष्का ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उनकी सफलता का जो सबसे बड़ा कारण है वो उनका सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर कोई अकाउंट न होना है। जो उनकी पढ़ाई में एकाग्रचित होने का सबसे बड़ा कारण रहा।
ये भी पढ़ें - यूपी में अभी और झुलसाएगी गर्मी, कल से पूर्वी और तराई के इन 19 जिलों में लू की चेतावनी
ये भी पढ़ें - पीएम और सीएम की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करना पड़ा महंगा, युवक के खिलाफ केस दर्ज
अनुष्का ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान कोई कोचिंग नहीं ली। स्कूल में जो पढ़ाया गया। घर पर उसे खूब दोहराया और सेल्फ स्टडी की। इसके साथ ही जो सबसे जरूरी रहा वह प्रीवियस इयर क्वेश्चन पेपर (मॉडल प्रश्नपत्र) को खूब हल किया।
अनुष्का ने बताया कि उन्हें अकाउंट्स पढ़ना बहुत पसंद है और वह भविष्य में खुद को एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में देखना चाह रही हैं। इसके लिए वह अभी से तैयारी कर रही हैं। अनुष्का के पिता आशुतोष हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं जबकि मां रुचि गृहिणी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.