CBSE result 2025: सुल्तानपुर में 10वीं में अदीबा और 12वीं में शादाब ने मारी बाजी, बने जिला टॉपर
सीबीएसई 2025 की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। सुल्तानपुर जिले में ज्यादातर विद्यालयों का परिणाम 100 फीसदी रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) बोर्ड के हाईस्कूल के रिजल्ट में जिले में एक बार फिर बेटियों का दबदबा रहा। सूर्या पब्लिक स्कूल अमहट की अदीबा ने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल के मो. शादाब ने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है।
हाईस्कूल में सनबीम स्कूल के निलय पांडेय को 98.80 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान और कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान लाल डिग्गी के पीयूष पांडेय, डॉलिम्स सनबीम स्कूल के आर्यवीर सिंह और सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर की पल्लवी मौर्या को संयुक्त रूप से 97.80 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान मिला है।
मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित हुआ तो बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के चेहरे पर चमक आ गई। लोग अपने मोबाइल एवं लैपटॉप से रिजल्ट का अपडेट लेते देखे गए। सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को उनके स्कूलों ने परिसर में बुलाकर सम्मानित किया। अधिकांश विद्यालयों में बेटियां ही पहले स्थान पर रहीं।
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्ष्मणपुर सुल्तानपुर के अद्वैत पांडेय ने 97.60, केंद्रीय विद्यालय अमहट में निष्ठा सिंह 96.60, गोपाल पब्लिक स्कूल में तन्मय श्रीवास्तव 96.60, कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान करौंदिया में पलक पांडेय 96.20, जीडी गोयनका स्कूल में नव्यराज 96.00, त्रिभुवन देवी एकेडमी कादीपुर में हेबा वर्दा 96.00, शेम्फोर्ड स्कूल में ध्रुव 96.00, ताबिश पब्लिक स्कूल में सैयद मो. अफान 95.80, महर्षि विद्या मंदिर में अनन्या चौधरी 95.60, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कादीपुर में शाल्वी पांडेय 95.60, स्टेला मॉरिश कान्वेंट स्कूल में रम्या सेठ 95.40, जयपुरिया स्कूल में शौर्य प्रताप सिंह 95.00, गाजी लर्नर्स एकेडमी की रूबा जेहरा 95.50, टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल में बुसरा 94.00, एस कान्वेंट स्कूल में आयुषी वर्मा 92.00, लिटिल फ्लावर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चंदन कुमार 91.80 और नेशनल पब्लिक स्कूल के उमर अमजद खां को 90.00 फीसदी अंक हासिल हुआ। रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यालयों में जश्न का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता की खुशियां मनाई।
सीबीएसई इंटरमीडिएट : शादाब को पहला तो अथर्व को दूसरा स्थान
सीबीएसई इंटरमीडिएट के रिजल्ट में टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल के मो. शादाब ने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर के अथर्व तिवारी ने 96.60 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा और केंद्रीय विद्यालय अमहट की छात्रा हिमांगी ने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। अधिकांश विद्यालयों में बेटियां ही पहले स्थान पर रहीं।
मंगलवार को घोषित सीबीएसई इंटरमीडिएट के रिजल्ट में शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी कलान की क्रांती उपाध्याय को 96.00, कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान की अनुष्का आर्या को 95.60, सनबीम स्कूल की कृतिका सिंह को 95.60, त्रिभुवन देवी एकेडमी कादीपुर के आदित्य विक्रम सिंह को 95.20, स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल सिटी ब्रांच की सृजन शुक्ला को 95.00, महर्षि विद्या मंदिर की रिद्धि शुक्ला को 95.00, गोपाल पब्लिक स्कूल के असित चौरसिया को 95.00, शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल की उन्नति को 95.00, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सानिया शुक्ला को 95.00, नेशनल पब्लिक स्कूल की जोया फातिमा को 95.00, कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान करौंदिया के शुभम मौर्या को 94.60, सेंट जेवियर्स स्कूल कादीपुर के सुदीप को 93.00, लिटिल फ्लावर्स स्कूल की हुरैन फातिमा को 92.30, एस कान्वेंट स्कूल की शगुन जायसवाल को 91.00 प्रतिशत अंक हासिल हुए। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
अधिकांश विद्यालयों में 100 फीसदी रहा रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध अधिकांश विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। कुछ विद्यालयों में बच्चों का कंपार्टमेंट भी रहा। शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, त्रिभुवन देवी एकेडमी कादीपुर, स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल सुल्तानपुर, लिटिल फ्लावर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोपाल पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, एस कान्वेंट स्कूल, सूर्या एकेडमी पब्लिक स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। वहीं, कई विद्यालय ऐसे रहे, जिनका परिणाम प्रतिशत 95.00 प्रतिशत रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.