{"_id":"67ec5132323e0195d507e6a8","slug":"bbau-students-to-engage-with-self-employment-start-up-schemes-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1139803-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्वरोजगार, स्टार्टअप योजनाओं से जुड़ेगे बीबीएयू के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्वरोजगार, स्टार्टअप योजनाओं से जुड़ेगे बीबीएयू के छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी सरकार की स्वरोजगार व स्टार्टअप योजनाओं से बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। इन्हें लेकर मंगलवार को कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा की।
प्रो. मित्तल विश्वविद्यालय में कुलपति का पदभार संभालने के बाद पहली बार सीएम से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान राज्य में युवाओं के लिए चल रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रो. मित्तल ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय के विकास संबंधी कामों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी पुस्तकें भेंट कीं।
मुख्यमंत्री ने उद्यमी विकास अभियान के बारे में बताते कि इसके माध्यम से युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने प्रो. मित्तल से विवि में विद्यार्थियों को स्वरोजगार व स्टार्टअप संबंधी योजनाओं में भाग लेने हेतु प्रेरित करने के विषय में चर्चा की। प्रो. मित्तल ने ''''जैविक उद्यमिता- 37 करोड़ स्टार्टअप का देश'''' पुस्तक के विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि भारतीयों की प्रवृत्ति उद्यमिता की है और यह भारतीयों के डीएनए में पाई जाती है। युवा पीढ़ी स्वरोजगार व उद्यमिता के मार्ग पर चलकर ही देश में तरक्की का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।