फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU: Student Dies Allegedly Due to Food Poisoning; Protests Erupt

बीबीएयू : फूड पॉइजनिंग से छात्रा की मौत का आरोप, प्रदर्शन

Wed, 29 Apr 2026 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
BBAU: Student Dies Allegedly Due to Food Poisoning; Protests Erupt
बीबीएयू में मंगलवार देर रात प्रदर्शन करते एसएफआई संगठन से जुड़े विद्यार्थी। स्रोत ःसंगठन
लखनऊ। राजधानी स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मंगलवार देर रात एसएफआई संगठन से जुड़े विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि छात्रा अनामिका की तबीयत दूषित मेस का खाना खाने से बिगड़ी और बुधवार को गृह नगर वाराणसी में उसकी मौत हो गई। वह इंटीग्रेटेड बेसिक साइंस की छात्रा थी और यशोधरा गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी।
विज्ञापन

एसएफआई के छात्र सपन ने बताया कि अनामिका कुछ दिन पहले फूड पॉइजनिंग से बीमार हो गई थी। विश्वविद्यालय परिसर स्थित क्लिनिक से दवा लेने के बाद भी उसकी हालत बिगड़ती चली गई। सूचना पर परिजन तीन-चार दिन पहले उसे घर ले गए, वहां हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर छात्र संगठनों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में छात्र कुलपति डॉ. राजकुमार मित्तल के आवास के बाहर जुट गए और देर रात तक नारेबाजी करते रहे। छात्रों ने कुलपति आवास का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। रातभर परिसर में स्थिति तनावपूर्ण रही। देर रात मामले में जानकारी लेने पर बीबीएयू के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने फोन पर बताया कि वह फिलहाल शहर से बाहर हैं। लखनऊ पहुंच कर ही कुछ कह सकेंगे।
विज्ञापन


बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
हंगामे को देखते हुए बीबीएयू प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। देर रात प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्र की ओर से नोटिस जारी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए गए। नोटिस के अनुसार रात 10:30 बजे के बाद गेट नंबर 2 और 3 से प्रवेश केवल वैध हार्ड कॉपी आईडी दिखाने पर ही मिलेगा। बिना पहचान पत्र के किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही गैर-छात्र, पूर्व छात्र और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed