फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bbau student beaten, fir

बीबीएयू के छात्र पर हमला, मुकदमा दर्ज

Tue, 17 May 2022 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
bbau student beaten, fir
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में रविवार को एक गुट के 15-20 छात्रों ने एक छात्र को बुरी तरह पीट दिया था जिसे लेकर रविवार देर रात कुलपति आवास केसामने छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस मामले में देर रात पीड़ित छात्र की तहरीर पर आशियाना थाने की पुलिस ने मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आशियाना दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक, मूलरूप से सुल्तानपुर के कटरापट्टी निवासी अभिषेक कुमार बीबीएयू में एमएससी भौतिक विभाग में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। अभिषेक कुमार के मुताबिक, वह स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं। रविवार शाम करीब 7.30 बजे वह गेट नंबर दो से विश्वविद्यालय में प्रवेश कर रहे थे। इसी समय कुलपति आवास के सामने मैकेनिकल विभाग बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्र शिवम शर्मा व 15-20 अन्य छात्रों ने घेर लिया। उनको गालियां देनी शुरू कर दी। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

अभिषेक के मुताबिक, वह पुस्तकालय की तरफ भागा लेकिन वहां भी शिवम व उसके साथी पीछा करते हुए आए और हमला कर दिया। अभिषेक कुमार का आरोप है कि आरोपी एसयूवी व बाइकों से आए थे। हमले के दौरान गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया। आरोप है कि इस वारदात के पहले करीब आठ दिन पहले गेट नंबर दो के बाहर रात के अंधेेरे में लोहे की रॉड से हमला किया गया था जिसमें उनके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई थी। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक, अभिषेक की तहरीर पर शिवम शर्मा व उसके 15-20 अन्य साथियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed