फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU professor arrested while taking bribe in lucknow.

रंगे हाथों घूस लेते पकड़े गए बीबीएयू के प्रोफेसर, दो गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
BBAU professor arrested while taking bribe in lucknow.
demo pic

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विपिन सक्सेना व उनके ऑफिस असिस्टेंट विजय द्विवेदी को सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सीबीआई ने विजय द्विवेदी को 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रो. विपिन सक्सेना व उनके ऑफिस असिस्टेंट पर आरोप है कि संविदा शिक्षकों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए वह 50 हजार रुपये प्रति शिक्षक मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


दरअसल, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में 28 संविदा शिक्षकों का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो गया था।

कम्प्यूटर साइंस विभाग के डीन व प्रोफेसर इंचार्ज रिक्रूटमेंट सेल प्रो. विपिन सक्सेना ही इन शिक्षकों की संविदा बढ़ाने के लिए अधिकृत हैं। ऐसा आरोप है कि उनके ऑफिस असिस्टेंट विजय द्विवेदी के जरिए वे शिक्षकों से संविदा बढ़ाने के नाम पर 50 हजार रुपये प्रति शिक्षक की मांग कर रहे थे। इस मामले की जांच सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर के कहने पर ले रहा था पैसा

BBAU professor arrested while taking bribe in lucknow.
demo pic

सीबीआई के एसपी प्रणव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने ऑफिस असिस्टेंट विजय द्विवेदी को 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

उसने बताया कि वह यह पैसा प्रोफेसर विपिन सक्सेना के कहने पर ले रहा है। इसके बाद सीबीआई ने प्रोफेसर विपिन सक्सेना को भी गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई ने दोनों के खिलाफ केस पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी सोबती कहते हैं कि प्रोफेसर व असिस्टेंट को कौन ले गया है इसकी जानकारी नहीं है। प्रोफेसर विपिन सक्सेना के खिलाफ किसी भी शिक्षक ने कोई शिकायत नहीं दी थी। इस मामले की जांच करवा रहे हैं।

देर रात प्रोफेसर को लेकर विश्वविद्यालय पहुंची सीबीआई

BBAU professor arrested while taking bribe in lucknow.
demo pic

सीबीआई की टीम देर रात प्रोफेसर विपिन सक्सेना व विजय द्विवेदी को लेकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंची।

यहां पर सीबीआई की टीम दोनों से एक बंद कमरे में पूछताछ करती रही। सीबीआई ने यहां से कुछ जरूरी कागजात भी अपने कब्जे में लिए हैं। दोनों को विश्वविद्यालय लाने से परिसर में खलबली मच गई है।

सीबीआई की राडार में कई और शिक्षक व कर्मचारी
संविदा शिक्षकों की संविदा अवधि बढ़ाने के नाम पर 50-50 हजार रुपये की घूस लेने के मामले में सीबीआई को इन दोनों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

इसी जानकारी के आधार पर सीबीआई के रडार पर दो-तीन शिक्षक व कर्मचारी और आ गए हैं। सीबीआई इनके खिलाफ सबूत जुटा रही है। सबूत हाथ लगते ही इनके खिलाफ भी सीबीआई कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed