{"_id":"66ff2f29bbfbefd9490c2d97","slug":"bbau-more-than-50-percent-seats-for-graduation-remain-vacant-lucknow-news-c-13-1-lko1020-900762-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू : स्नातक के 50 फीसदी से अधिक सीटें रह गईं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयू : स्नातक के 50 फीसदी से अधिक सीटें रह गईं खाली
Fri, 04 Oct 2024 05:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के तीन और चार चरणों की काउंसिलिंग के बाद भी 50 फीसदी से अधिक सीटें खाली रह गईं। बीबीएयू प्रशासन अब खाली सीटों पर स्पॉट काउंसिलिंग के जरिए प्रवेश देने जा रहा है। इसके लिए नौ व 10 अक्तूबर को काउंसिलिंग होगी।
सीयूईटी प्रवेश परीक्षा में शामिल जिन विद्यार्थियों को अभी तक प्रवेश नहीं मिल पाया है, उन्हें इस काउंसिलिंग में मौका दिया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। बीए, बीएससी, बीबीए, बीएएलएलबी, बीए फिल्म थिएटर व बीफार्मा सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में सीटें खाली हैं। खाली सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को पुन: बुलाया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, विभागवार खाली सीटों का ब्योरा सात अक्तूबर तक बेवसाइट पर अपडेट किया जाएगा। 9 व 10 अक्तूबर को काउंसिलिंग, जबकि 10 व 11 अक्तूबर तक चालान जनरेट होगा। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 14 अक्तूबर तक फीस जमा करने का आखिरी मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीफार्मा में अब भी 44 सीटें खाली
स्नातक के कई चरणों की काउंसिलिंग के बाद भी सीटें खाली हैं। बीफार्मा में 60 सीटों के सापेक्ष केवल 16 सीटों पर ही प्रवेश हुआ जबकि 44 सीटें खाली हैं। बीए फिल्म थिएटर में 50 सीटों के सापेक्ष में केवल 20 सीटों पर ही प्रवेश हो पाया है। बीएएलएलबी में 17 सीटें और बीए लोक प्रशासन में 20 सीटें खाली हैं।