फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU: Exam on holiday, angry students submitted memorandum

बीबीएयू : अवकाश के दिन परीक्षा, नाराज छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 07 May 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
BBAU: Exam on holiday, angry students submitted memorandum
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में अवकाश के दिन 17 मई को प्रस्तावित फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं विवादों में घिर गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सार्वजनिक अवकाश के दिन वीएसी-201, एमपीडीसी-205 और एमपीडीसी-405 कोड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित किए जाने के निर्णय का छात्र विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्रों ने इस संबंध में कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक और फाउंडेशन कोर्स सेल के समन्वयक को ज्ञापन सौंपा है। छात्र गौरव वर्मा ने बताया कि 17 मई को विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार शनिवार को अवकाश निर्धारित है और उसी दिन मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज (मूक्स) की परीक्षा होनी है, जो अलग-अलग परीक्षा सेंटर पर आयोजित होगी। ऐसे में छात्र एक ही दिन में भाग दौड़ कर दो परीक्षाओं में कैसे शामिल होंगे।
विज्ञापन


आउटसोर्स कर्मचारियों में भी नाराजगी
विवि के आउटसोर्स कर्मचारियों का आरोप है कि शनिवार का वेतन यूनिवर्सिटी की ओर से नहीं दिया जाता है, लेकिन इस दिन उनसे काम लिया जा रहा है। एक कर्मी ने कहा कि एक घंटे की परीक्षा सुबह में ही कराई जा सकती है। फिर भी विवि के अधिकारी और प्रोफेसर उस दिन विवि में नहीं दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा की तिथि व समय बदले
छात्रों ने कहा कि परीक्षा को अवकाश दिवस से हटाकर किसी अन्य कार्यदिवस में कराया जाए। छात्रों ने ये भी मांग की है कि परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया जाए, ताकि छात्र शेष दिन का उपयोग अन्य विषयों की तैयारी के लिए कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed