{"_id":"684687868145b22eb902fe7f","slug":"bbau-admission-2025-admission-process-pg-bbau-begins-know-fees-last-date-registration-link-here-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"BBAU: बीबीएयू में पीजी के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, यहां देखें- फीस से लेकर रजिस्ट्रेशन की पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BBAU: बीबीएयू में पीजी के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, यहां देखें- फीस से लेकर रजिस्ट्रेशन की पूरी डिटेल
Mon, 09 Jun 2025 03:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Jun 2025 03:55 PM IST
सार
बीबीएयू में पीजी पाठ्यक्रमों के पंजीकरण प्रक्रिया के लिए अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक पंजीकरण न कराने वाले छात्र 24 जून तक एक हजार रुपये विलंब शुल्क देकर फॉर्म भर सकेंगे। यह शुल्क सभी श्रेणियों पर समान रूप से लागू होगा।
विज्ञापन
बीबीएयू लखनऊ(फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में इस समय पीजी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तिथि 18 जून है। इस तिथि में पंजीकरण के लिए चूकने वाले छात्र-छात्रा को विलंब शुल्क के साथ फिर चार दिनों का समय मिलेगा।
विज्ञापन
24 जून तक 1000 रुपये शुल्क देकर पंजीकरण करवा सकेंगे। ये शुल्क सभी कैटेगरी के छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा। हालांकि अभी मौजूदा समय में यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों 300 रुपये का शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Weather News: झुलसा देने वाली धूप में उमस ने ढाया सितम, आज पारा 43 डिग्री तक जाने के आसार; पढ़ें ताजा अपडेट
विज्ञापन
ये भी पढ़े- बिजली का निजीकरण: विरोध में उतरे किसान और उपभोक्ता संगठन, 22 को महापंचायत पर होगा बड़ा फैसला; आज दिल्ली में बैठक
यहां कराएं पंजीकरण
पंजीकरण के लिए https://bbaucuet.samarth.edu.in/pg/ लिंक पर जाना होगा। वहीं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bbau.ac.in पर उपलब्ध पीजी पाठ्यक्रम 2025-26 के लिए बीबीएयू सूचना बुलेटिन और प्रवेश विवरणिका के साथ-साथ छात्रावास मैनुअल भी अपलोड कर दिया गया है।