फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bba semester exam will begin from 7 april

लविविः बीबीए की सात तो एमबीए की परीक्षा 8 से

Fri, 01 Apr 2022 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bba semester exam will begin from 7 april
लखनऊ विवि प्रशासन ने बीबीए पहले सेमेस्टर परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम किया जारी। (फोटो ः प्रतीक? - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बीबीए, एमबीए की पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं का भी विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन

इसके अनुसार बीबीए की परीक्षाएं सात अप्रैल व एमबीए की 11 अप्रैल से प्रस्तावित की गई हैं। वहीं, एलएलबी व एलएलएम की पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं का भी निर्धारण कर दिया गया है।
विवि प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बीबीए नियमित कोर्स (एनईपी) पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं सात से 12 अप्रैल तक दोपहर दो से पांच बजे के बीच आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं बीबीए, बीबीए आईबी, बीबीए एमएस ओल्ड कोर्स पहले सेमेस्टर के बैक पेपर व छूटे छात्रों की परीक्षाएं भी सात से 12 अप्रैल के बीच होंगी।
वहीं, एमबीए फाइनेंस एंड अकाउंटिंग, एमबीए आईबी, एमबीए एचआर, एमबीए मार्केटिंग न्यू कोर्स पहले सेमेस्टर की नियमित, बैक पेपर व छूटे छात्रों की परीक्षा 8 से 25 अप्रैल के बीच आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीए फाइनेंस एंड अकाउंटिंग, एमबीए आईबी, एमबीए एचआर, एमबीए मार्केटिंग ओल्ड कोर्स पहले सेमेस्टर की नियमित, बैक पेपर व छूटे छात्रों की परीक्षा भी 8 से 25 अप्रैल के बीच आयोजित होंगी।
एमबीए पहले सेमेस्टर (डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की परीक्षाएं 11 से 19 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी।
एमबीए फाइनेंस एंड अकाउंटिंग की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 11 से 19 अप्रैल के बीच प्रस्तावित की गई हैं। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouni.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है।

एलएलएबी-एलएलएम की परीक्षाएं 11 से
विवि प्रशासन के अनुसार एलएलबी इंटीग्रेटेड न्यू कोर्स रेगुलर पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 से 22 अप्रैल के बीच दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी। वहीं एलएलबी थ्री ईयर न्यू कोर्स रेगुलर पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 से 22 अप्रैल के बीच होंगी। इसी क्रम में एलएलएम पहले सेमेस्टर नियमित, छूटे छात्र व बैक पेपर की परीक्षाएं भी 11 से 22 अप्रैल के बीच प्रस्तावित की गई हैं, जबकि एलएलएम तीसरे सेमेस्टर रेगुलर सीबीसीएस की परीक्षाएं 11 से 20 अप्रैल के बीच आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed