फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Battle for supremacy between Bhuvi and Rinku today.

Lucknow News: भुवी और रिंकू के बीच श्रेष्ठता की जंग आज

Sun, 06 Sep 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Battle for supremacy between Bhuvi and Rinku today.
यूपी टी20
लखनऊ। एक तरफ अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार (लखनऊ फॉल्कंस) वहीं दूसरी ओर रिंकू सिंह (मेरठ मावरिक्स)। यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण के फाइनल में भारतीय क्रिकेट के इन दो दिग्गज खिलाड़ियों की कप्तानी की परीक्षा होगी। इसमें गत वर्ष उपविजेता मेरठ मावरिक्स अपने दूसरे और लखनऊ फॉल्कंस पहले खिताब की तलाश में उतरेगी। लीग के इतिहास में मेरठ की टीम लगातार चौथे वर्ष खिताब की दहलीज पर पहुंची है, जबकि लखनऊ पहला फाइनल खेलेगी। चौथे सत्र में दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले जा चुके हैं। लीग चरण के मुकाबले में मेरठ ने जीत दर्ज की, जबकि पहले क्वालिफायर में लखनऊ ने बाजी मारी। स्वास्तिक और जीशान पर मेरठ का दारोमदार
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग के चारों संस्करण में मेरठ मावरिक्स ऐसी एकमात्र टीम है, जिसके प्रदर्शन में निरंतरता कायम रही। चौथे सत्र में टीम के धमाकेदार प्रदर्शन का श्रेय स्पिनर जीशान अंसारी (9 मैच में 23 विकेट) और स्वास्तिक चिकारा (12 मैच में 308 रन) को जाता है, जो मेरठ में गेंदबाजी और बल्लेबाजी की धुरी बने हुए हैं। खासतौर पर जीशान ने अपनी गेंदबाजी से प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इसके अलावा कप्तान रिंकू सिंह ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए 171.43 के स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए, जो मेरठ का सकारात्मक पक्ष रहा। इसके अलावा लीग में नोएडा किंग्स के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में यश गर्ग अहम योगदान करते हुए नाबाद 56 रन बनाने के अलावा तीन विकेट अपनी झोली में डाले।
विज्ञापन

एकजुट प्रदर्शन के भरोसे लखनऊ की टीम
लीग में पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली लखनऊ फॉल्कंस को खिताबी जीत के लिए एकजुट प्रदर्शन करना होगा। इसके लिए कप्तान भुवनेश्वर पर निर्भरता सबसे अधिक होगी। लीग में सबसे ज्यादा डॉट गेंद डालने का रिकॉर्ड बनाने वाले 36 वर्षीय पेसर ने 5.88 की इकॉनमी से दस विकेट चटकाए हैं। उनके साथी और तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह (10 मैच में 21 विकेट) को एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी। टीम की बल्लेबाजी में अजीत वर्मा (11 मैच में 236 रन) और मो. सैफ (10 मैच में 233 रन) के अलावा सलामी बल्लेबाज हिमांशु सिंह (पांच मैच में 155 रन) से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। टीम प्रबंधन को अपने स्टार हरफनमौला खिलाड़ी विप्रज निगम (125 रन और 11 विकेट) से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iलखनऊ के फाइनल में पहुंचने से उत्साहित हूं : भुवनेश्वरI
लखनऊ फॉल्कंस के कप्तान भुवनेश्वर ने कहा कि टीम में उत्साह के साथ थोड़ा दबाव भी है, लेकिन खिलाड़ियों में फाइनल को लेकर खुशी ज्यादा है। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस स्तर पर इतना बड़ा मुकाबला नहीं खेला है। मेरी उन्हें सलाह है कि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। दबाव में उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने क्रिकेट खेलना क्यों शुरू किया था। तेज गेंदबाज के रूप में कप्तानी करने के अनुभव को लेकर उन्होंने कहा कि कप्तान के फैसलों की सफलता काफी हद तक टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। कप्तान का प्रदर्शन टीम पर निर्भर करता है। टीम जिस तरह रणनीति को लागू करती है, उसी से तय होता है कि कप्तान का फैसला सही था या गलत।
Iफाइनल के लिए पूरी तरह तैयार : रिंकूI
Iएक बार की विजेता व दो बार की उपविजेता मेरठ मावरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने अपनी हाथ की चोट पर राहत देने वाली खबर दी। उन्होंने बताया कि अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं और फाइनल के लिए तैयार हैं। टीम भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। लगातार चार सीजन में फाइनल में पहुंचना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। टीम में काफी उत्साह और जुनून है। फाइनल में भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने की चुनौती पर रिंकू ने कहा कि उनकी टीम ने पावरप्ले में भुवनेश्वर की स्विंग का मुकाबला करने के लिए खास रणनीति तैयार की है। उन्होंने कहा कि वह स्विंग के मास्टर हैं। हमने इसके लिए खास रणनीति बनाई है कि पावरप्ले में उनका सामना कैसे किया जाए।I

Iरोचक होगा फाइनल मुकाबला : संजय कपूरI
Iयूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम इससे बेहतर फाइनल की उम्मीद नहीं कर सकते थे। दो शानदार कप्तान और खेल के दो दिग्गज आमने-सामने हैं। युवा खिलाड़ियों को इनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और उनके साथ खेलने से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह लीग उत्तर प्रदेश के युवाओं को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर दे रही है। लीग के भविष्य को लेकर उन्होंने संकेत दिया कि अगले सीजन से वाराणसी जैसे नए शहरों में भी मैच आयोजित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लीग टियर-बी और टियर-सी शहरों तक पहुंचेगी, इसका दायरा और बड़ा होगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article