{"_id":"598d55574f1c1b1e2f8b4985","slug":"basti-congress-leader-son-died-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे की मौत, साथ पढ़ने वाले लड़के और युवती पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे की मौत, साथ पढ़ने वाले लड़के और युवती पर आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
बेटे सौरभ की फोटो लेकर विलाप करतीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष शीला मिश्रा
- फोटो : amarujala
लखनऊ गोमतीनगर के विनयखंड निवासी व बस्ती की कांग्रेस जिलाध्यक्ष शीला मिश्रा के बेटे सौरभ (25) की बृहस्पतिवार दोपहर कानपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गोल चौराहा के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मोबाइल फोन और पहचानपत्र से उसकी शिनाख्त हुई।
जीआरपी ने परिवारीजनों को उसकी मौत की सूचना दी तो कोहराम मच गया। कानपुर पुलिस का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। हालांकि, परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए विभूतिखंड थाना में मोहित राणा और युवती कोमल अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि मोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।एसओ ने बताया कि सौरभ कानपुर के काकादेव में किराये के मकान में रहकर एलएलबी की प्रवेश परीक्षा और एसएससी की तैयारी कर रहा था। उसके पिता आरएस मिश्रा जल निगम में अधिशासी अभियंता हैं। परिवार में बड़े भाई गौरव के अलावा तीन बहनें हैं।

Trending Videos
यूनिवर्सिटी के मोहित से हो गया था झगड़ा
सौरभ (फाइल फोटो)
- फोटो : amarujala
आरएस मिश्रा ने बताया कि सौरभ सात अगस्त को रक्षाबंधन पर लखनऊ आया था। आठ अगस्त को वह कानपुर लौट गया। आरएस मिश्रा का आरोप है कि लखनऊ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान सौरभ का गोमतीनगर के ही मोहित सिंह से झगड़ा हो गया था। मोहित अपने जूनियर सौरभ से जबरदस्ती पैसा छीन लेता था और मारपीट करता था।
इसकी शिकायत उन्होंने गोमतीनगर थाने में की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनके तहरीर देने के बाद से मोहित रंजिश मानने लगा था। उनका कहना है कि हो सकता है मोहित गुपचुप तरीके से कानपुर गया और सौरभ को गोल चौराहे लाकर ट्रेन के आगे धक्का देकर भाग निकला हो।