फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Basic teachers will be transferred within districts after panchayat elections

पंचायत चुनाव बाद जिलों के भीतर बेसिक शिक्षकों का होगा तबादला

Fri, 23 Apr 2021 10:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Apr 2021 10:11 PM IST
सार

लंबे समय से जिलों के भीतर तबादले का इंतजार कर रहे बेसिक शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है।

विज्ञापन
Basic teachers will be transferred within districts after panchayat elections
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

लंबे समय से जिलों के भीतर तबादले का इंतजार कर रहे बेसिक शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने पंचायत चुनाव के बाद स्थानांतरण व समायोजन के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन


मंत्री ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि जिलों के अंदर शिक्षकों के समायोजन/स्थानांतरण की कार्यवाही की तैयारी करें। पंचायत चुनाव की आचार संहिता के तुरंत बाद इसे पूरा किया जाए। बता दें, अंतर्जनपदीय तबादले के बाद कई जिलों के तमाम स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो गई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर 69,000 शिक्षकों के विद्यालय आवंटन की कार्यवाही के दौरान विद्यालय प्राथमिकता निर्धारण में विसंगति से तमाम शिक्षकों को दूरदराज के क्षेत्रों में तैनाती मिल गई। इससे तमाम स्थानीय शिक्षकों को 50-60 किलोमीटर दूर तैनाती मिली है जिससे उन्हें प्रतिदिन समय से विद्यालय पहुंचने में मुश्किल आ रही है। कई जनप्रतिनिधि शिक्षकों की न्याय पंचायत या ब्लॉक के भीतर तबादले की वकालत करते रहे हैं। सरकार को अब तबादला नीति तैयार करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार, सचिव रणवीर प्रसाद, महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद, निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह व सचिव बेसिक शिक्षा प्रताप सिंह बघेल शामिल हुए।

नवनियुक्त व स्थानांतरित शिक्षकों को जल्द दिलाएं वेतन
मंत्री ने अधिकारियों को नवनियुक्त और स्थानांतरित शिक्षकों का वेतन भुगतान जल्द कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को कई जिलों में लास्ट पे सर्टिफिकेट (एलपीसी) न मिलने से स्थानांतरित जिलों में उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने अफसरों को इस समस्या का तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया।


कहा, सभी बीएसए को निर्देशित किया जाए कि वे तत्काल एलपीसी भेजें। उन्होंने 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन में तेजी लाने और सत्यापन का कार्य शीघ्र पूरा करके उनका वेतन जारी कराने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed