{"_id":"60a62ae4bb21463d355087e2","slug":"basic-shiksha-officers-issued-the-list-of-employees-who-died-during-election-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने खोली सरकारी दावों की पोल, मृतकों की सूची जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने खोली सरकारी दावों की पोल, मृतकों की सूची जारी की
Thu, 20 May 2021 02:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 May 2021 02:54 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने पंचायत चुनाव के दौरान मृत हुए शिक्षक व कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण मृत हुए शिक्षकों व राज्य कर्मचारियों की सूची जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने जारी कर दी है। इस सूची में सरकार के उन दावों की पोल खुल गई है जिसमें बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान सिर्फ तीन शिक्षकों की मौत की बात कही थी।
विज्ञापन
बता दें कि बेसिक शिक्षा मंत्री ने बुधवार को 1621 कर्मचारियों की मौत के दावे को गलत व निराधार बताया था। उन्होंने कहा था कि विभाग की ओर से केवल तीन शिक्षकों की मौत की पुष्टि हुई है। मंत्री के बयान के बाद मुआवजे से जुड़े इस मसले को लेकर राजनीति शुरू हो गई थी। शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने प्रदेश के अफसरों पर आंकड़ों को लेकर सरकार को गुमराह करने का आरोप लगाया और आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ा एलान करते हुए कहा है कि कोविड संक्रमण के कारण ड्यूटी के दौरान जिन राज्य कर्मचारियों की मृत्यु हुई है उनके परिजनों को पूरा सहयोग किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संबंधित परिवार के प्रति पूरी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ सहयोग किया जाएगा। उन्होंने अफसरों को आदेश देते हुए कहा है कि अनुग्रह राशि, मृतक आश्रित की नियुक्ति सहित अन्य प्रक्रियाएं तत्काल पूरी की जाएं। इससे जुड़ी कोई भी फाइल लंबित न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्य सचिव द्वारा इस सम्बंध में तत्काल आदेश जारी किए जाएं।