फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Basic Education Minister satish dwivedi attack on rahul gandhi

बेसिक शिक्षा मंत्री बोले- घिनौने और बुद्धिहीन वक्तव्य की अपेक्षा राहुल से नहीं की जा सकती

Sat, 14 Dec 2019 10:13 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 14 Dec 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Basic Education Minister satish dwivedi attack on rahul gandhi
सतीश द्विवेदी - फोटो : Social Media
रेप इन इंडिया वाले बयान पर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने विश्व में आह्वान किया था कि लोग भारत आएं और निवेश करें लेकिन राहुल गांधी क्या कहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह समझा जाए कि वे दुनिया भर के लोगों को आह्वान कर रहे कि वे भारत में आए और बलात्कार करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस घिनौने और बुद्धिहीन वक्तव्य की अपेक्षा राहुल गांधी से नहीं की जा सकती थी। राहुल गांधी एक पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। ठंड और स्वेटर के वितरण पर सफाई देते हुए सतीश द्विवेदी ने कहा कि स्वेटर वितरण की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन


मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ा है जिसके कारण ठंड बढ़ी लेकिन तीव्र गति से स्कूलों में स्वेटर बांटे जा रहे हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में 90% से लेकर 100% तक स्वेटर बट चुके हैं। जिन जिलों में बाकी है उन जिलों में एक-दो दिनों में बट जाएंगे। बता दें कि वह अवध विश्वविद्यालय के अवध मिथिला सम्मेलन में शिरकत करने अयोध्या पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी को पागल बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे भारत का अपमान किया है। राहुल ने मातृशक्ति का अपमान किया है। 


उन्होंने कहा कि राहुल के बयान से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का अपमान हुआ है। उन्होंने देश की छवि को गिराने का प्रयास किया है। ऐसे लोगों को पागरखाने में बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed