{"_id":"64ddefa9fa508e07800b36a5","slug":"bareli-nagar-nigam-engineer-dilip-kumar-shukla-suspended-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : वाराणसी नगर निगम के तीन अभियंता किए गए निलंबित, अनियमितता व लापरवाही के आरोप में गिरी गाज, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : वाराणसी नगर निगम के तीन अभियंता किए गए निलंबित, अनियमितता व लापरवाही के आरोप में गिरी गाज, आदेश जारी
Thu, 17 Aug 2023 09:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Aug 2023 09:13 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने नगर निगम बरेली में तैनात अधिशासी अभियंता दिलीप शुक्ला को निलंबित कर दिया है । उनके खिलाफ यह कार्रवाई वाराणसी नगर निगम में तैनाती के दौरान अनियमितता और लापरवाही के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने वाराणसी निगम में तैनात रहे तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। इनमें अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार शुक्ला व अजीत कुमार के अलावा सहायक अभियंता श्रीकांत सिंह यादव शामिल हैं। दिपील कुमार मौजूदा समय बरेली नगर निगम में तैनात हैं। इसके अलावा एक अवर अभियंता को भी निलंबित करने की संस्तुति स्थानीय निकाय निदेशालय को भेज दी गई है। तीनों के खिलाफ यह कार्रवाई वाराणसी नगर निगम में तैनाती के दौरान अनियमितता और लापरवाही बरतने के मामले में की गई है। बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात की ओर से उनके निलंबन का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नगर आयुक्त वाराणसी द्वारा 26 अप्रैल 2023 को शासन को भेजे गए पत्र के जरिए इन अभियंताओं के खिलाफ शिकायत की गई थी। पत्र में कहा गया है कि निर्माण विभाग से संबंधित कुछ मामलों में भुगतान न होने पर ठेकेदार द्वारा वर्ष 2018 में आर्बिटेशन वाद दाखिल किया था।
विज्ञापन
प्रभावी पैरवी न किए जाने से नगर निगम के खिलाफ प्रतिकूल आदेश जारी हुआ। इसके अनुपालन में नगर निगम को बड़ी वित्तीय क्षति हुई है। नगर आयुक्त ने इसके लिए इन अभियंताओं को ही जिम्मेदार मानते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया था। इस आधार पर प्रमुख सचिव ने प्रारंभिक जांच के बाद तीनों अभियंताओं को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही इनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए अपर आयुक्त (प्रशासन) वाराणसी मंडल को जांच दी गई है। निलंबन अवधि में ये तीनों अभियंता निदेशक स्थानीय निकाय कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन