Barabanki: तीन दिन बाद रिश्तेदारी से लौटी मां तो घर में लटका मिला बेटे का शव, हत्या की आशंका
बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी के थाना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पानापुर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत तीन दिन पहले हुई थी।
परिवार के अनुसार, मृतक हितेन्द्र की मां बिट्टो देवी गुरुवार को अपने छोटे बेटे सुधीर के साथ बहराइच जनपद के पत्ती गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थीं। उस समय हितेन्द्र घर पर अकेला था। रविवार को जब वे वापस लौटीं, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला और भीतर से तेज बदबू आ रही थी। काफी आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला, तो छोटे बेटे ने पीछे से घर में प्रवेश किया। कमरे में पहुंचते ही वह स्तब्ध रह गया। हितेन्द्र का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था।
शव से पानी टपक रहा था और बदबू इतनी तेज थी कि लोग बाहर भाग निकले। तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाल रत्नेश पांडेय ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मौत के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा, हत्या की भी आशंका
गांव में युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। लोगों का मानना है कि या तो हितेन्द्र ने प्रेम संबंधों के चलते आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.