{"_id":"5f886c748ebc3e5fa477bb8c","slug":"barabanki-teenager-murdered-after-gang-rape-confirmation-in-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई थी किशोरी की हत्या, पोस्टमार्टम में पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई थी किशोरी की हत्या, पोस्टमार्टम में पुष्टि
Fri, 16 Oct 2020 01:38 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Barabanki Rape Case: धान के खेत में मृत मिली अनुसूचित जाति की किशोरी की हत्या सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।
सतरिख इलाके के एक गांव में बुधवार की शाम धान के खेत में 17 वर्षीय एक किशोरी का शव धान के खेत में मिला था। उसके हाथ बंधे हुए थे और उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार की गईं थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हो गई है। देर शाम इस मामले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के निजी अंगों में भी गहरी चोटें पाई गई हैं। स्पर्म की स्लाइड बनाकर भी जांच के लिए भेजी गई है। पुलिस का मानना है कि इस वारदात में तीन से अधिक लोग शामिल रहे हैं। जिनकी तलाश में टीमें लगा दी गई दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने साधी चुप्पी, परिजनों ने खड़े किए सवाल
मृत किशोरी की मां घर के बाहर बिलख-बिलख कर कह रही थी कि हमारी बेटी का जिन लोगों ने मारा है। उसे पड़ोस में ही धान के खेत में काम कर रहे कुुछ लोगों ने देखा है। पर डर के मारे वह अपना मुंह नहीं खोल रहे हैं क्योंकि पड़ोस के कुछ बच्चे शाम को यह पूछने आए थे कि दीदी आ गईं पर थोड़ी देर बाद ही घटना की जानकारी हुुई।
विज्ञापन