फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Truck and Double Decker Collides in Barabanki 4 People Dead 14 Injured in UP Road Accident

Barabanki Accident: डबल डेकर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में चार की मौत, 14 घायल

Sat, 03 Sep 2022 09:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Sep 2022 09:22 AM IST
सार

बाराबंकी में बहराइच हाईवे पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर खड़ी डबल डेकर बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। चार की हालत नाजुक होने पर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया

विज्ञापन
Truck and Double Decker Collides in Barabanki 4 People Dead 14 Injured in UP Road Accident
इसी बस में मारी ट्रक ने टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाराबंकी में बहराइच हाईवे पर शनिवार तड़के यह भीषण सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर खड़ी डबल डेकर बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। चार की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। बाकी 10 यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


यह हादसा रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे एक डबल डेकर बस रुपईडीहा से गोवा जा रही थी। बस में 60 यात्री सवार थे। बस जब महंगूपुर गांव के पास पहुंची तो उसका टायर पंचर हो गया। बस चालक ने हाईवे के किनारे बस रोककर स्टेपनी बदलने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बस में सवार 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल 18 यात्रियों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया। 


वहां डॉक्टरों ने चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एएसपी नॉर्थ पूणेंदु सिंह ने बताया कि सभी यात्री मजदूर वर्ग के हैं। शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाकी के यात्रियों को दूसरी बस से घर वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed