फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki poisonous liquor case increases number of dead

बाराबंकी शराब कांड में बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, अब तक 24 लोगों की हुई मौत

Sat, 01 Jun 2019 02:07 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Jun 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
Barabanki poisonous liquor case increases number of dead
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी शराब कांड मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एक और मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


रानीगंज निवासी रजनीश जैसवाल की लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। इसमें अब मृतकों की संख्या 24 हो गई हैं। आपको बता दें कि रजनीश इस मामले के मुख्य आरोपी पप्पू जैसवाल का चचेरा तो शिवम का साग भाई है।

जहरीला शराब पीने से बीमार पड़े 85 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच मृतकों के घर से मिली शराब में मिथाइल अल्कोहल मिली होने की आबकारी विभाग ने पुष्टि की है। इसके बाद रानीगंज समेत दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


देशी शराब में मिलाई गई थी मिथाइल अल्कोहल
जिले  के नए आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रानीगंज ठेके की शराब पीकर मरने वाले छोटेलाल के घर में जो शराब मिली थी। उसका सैंपल जांच कराया गया तो उसमें मिथाइल अल्कोहल निकला है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि मिथाइल व एथाइल अल्कोहल देखने और सुगंध में एक ही तरह का होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोग यह अंदाजा नहीं लगा सकते है। एथाइल अल्कोहल से शराब बनती है जबकि मिथाइल अल्कोहल प्रतिबंधित होने के साथ बहुत खतरनाक है। मिथाइल अल्कोहल किसी दुकान पर नहीं मिलता है बल्कि कुछ फैक्ट्री में इसका इस्तेमाल होता है।

छह आरोपी हो चुके गिरफ्तार, एक फरार
एसपी अजय साहनी ने बताया इस मामले में पुलिस ने अब तक जहां पांच मुकदमे दर्ज किए हैं। वहीं छह आरोपियों में दुकान लाइसेंस दानवीर सिंह, आबकारी निरीक्षक रामतीरथ मौर्या, मुख्य सप्लायर पप्पू जायसवाल, सुनील जायसवाल, शिवम व पीतांबर पकड़े जा चुके हैं। 

जबकि एक आरोपी मनीष अभी फरार है। जिसके ऊपर पुलिस ने बीस हजार का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें अभी कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी उजागर हो सकते हैं। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने कहा आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी।

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 6 गिरफ्तार, 80 लीटर शराब बरामद

वहीं जिले में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार का शिकंजा कसा है। अवैध शराब की बरामदगी के लिए शनिवार को हुई करवाई में पुलिस ने 6 लोगो को गिफ्तार किया। 

इसके अलावा 50 लीटर शराब बरामद की है। डीएम और एसपी के आदेश पर जिले में एसडीएस और सीओ के नेतृत्व में शराब की सरकारी दुकानों व अन्य जगहों पर छापेमारी करवाई जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed