{"_id":"6655b24d799823a54303a901","slug":"barabanki-one-labourer-died-because-of-electric-shock-in-ramnagar-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: मिक्सर मशीन हटाने के दौरान हाईटेंशन लाइन में छुआ एंगल, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: मिक्सर मशीन हटाने के दौरान हाईटेंशन लाइन में छुआ एंगल, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर
Tue, 28 May 2024 04:00 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 May 2024 04:00 PM IST
सार
मिक्सर मशीन हटाने के दौरान लोहे का एंगल हाईटेंशन लाइन में छू जाने से करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी रामनगर कोतवाली क्षेत्र के सीहामऊ गांव में छत की ढलाई के बाद मिक्सर मशीन हटाने के दौरान लोहे का एंगल हाईटेंशन लाइन में छू गया। इससे एंगल पकड़े तीन मजदूर करंट की चपेट में आ गए। एक की मौत हो गई जबकि बाकी दोनों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार को सीहामऊ के मनोज कुमार के मकान की छत पड़ रही थी। छत ढलई के बाद मिक्सर मशीन का चैनल खोलने के दौरान एंगल पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन को छू गया। इससे चैनल पकड़े बिठौरा गांव निवासी लक्षीराम, जितेंद्र व सीहामऊ के ही निवासी विश्वनाथ करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से लक्षीराम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
लोगों ने आननफानन जितेंद्र व विश्वनाथ को इलाज के लिए सीएचसी रामनगर भेजा। वहां झुलसे मजदूरों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना से हड़कंप मचा है। रामनगर के कोतवाल रत्नेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन