फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: In the women's hospital, the pregnant woman's husband and sister-in-law were abused and beaten.

VIDEO : जिला अस्पताल में प्रसूता के पति के साथ अभद्रता और मारपीट, तीमारदार बोले- हर काम के लिए हो रही वसूली

Fri, 18 Jul 2025 01:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 18 Jul 2025 01:14 PM IST
सार

बाराबंकी जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रसूता के पति से मारपीट और अभद्रता की है। वहीं, तीमारदारों ने जिला अस्पताल की व्यवस्था का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Barabanki: In the women's hospital, the pregnant woman's husband and sister-in-law were abused and beaten.
मरीज के परिजनों से हुई मारपीट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिला महिला अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। बुधवार को यहां प्रसूता के पति और बहन के साथ महिला होमगार्ड और कुछ स्वास्थ्यकर्मियों ने कथित रूप से मारपीट की। इस घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई और मरीजों के तीमारदारों में भारी आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन


घटना के विरोध में तीमारदार सीधे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के पास पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत की। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। सीएमएस के हस्तक्षेप के बाद जब मारपीट का वीडियो सामने आया तो अस्पताल में चल रही व्यवस्थाओं की एक-एक करके परतें खुलने लगीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हत्यारी मां: जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, प्रेमी के साथ मिलकर की थी बेटी की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी पंचायत चुनाव: शुक्रवार से शुरू होगी त्रिस्तरीय चुनाव की प्रक्रिया, 22 जुलाई तक होगा ग्राम पंचायतों का आकलन; जानिए शेड्यूल


वसूली की पोल खुली : अस्पताल में मौजूद लोगों ने खुलकर बताया कि यहां बिना पैसे के कोई भी काम नहीं होता। टांके काटने से लेकर सफाई तक के लिए वसूली की जाती है। कुछ महिलाओं ने बताया कि उनसे डिलीवरी के बाद साफसफाई के लिए सौ से लेकर पांच सौ रुपये तक मांगे गए। वहीं, टांके काटने पर भी स्टाफ ने खुलेआम पैसे की मांग की।


सीएमएस भी रह गए हैरान : जब सीएमएस ने मारपीट का वीडियो देखा, जिसमें महिला होमगार्ड और अस्पताल कर्मी मरीज के तीमारदार के साथ धक्का-मुक्की और गालीगलौज करते दिख रहे हैं तो वह भी दंग रह गए। उन्होंने तत्काल संबंधित स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब किया और जांच के आदेश दिए।

पुलिस की मौजूदगी में मचा हंगामा : घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और अस्पताल प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। हालांकि, तीमारदारों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में लंबे समय से वसूली का सिलसिला जारी है और शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती।

स्वास्थ्य विभाग की साख पर सवाल : इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अमानवीय व्यवहार को उजागर कर दिया है। महिला अस्पताल, जहां प्रसूताओं को सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए, वहीं उनके तीमारदारों के साथ मारपीट और जबरन वसूली की घटनाएं पूरे स्वास्थ्य महकमे की साख पर सवाल खड़ा कर रही हैं। सीएमएस डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। यह अफसोसजनक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed