फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Panchayat Election: Process of three-tier elections will start from Friday, assessment of Gram Panchayats w

यूपी पंचायत चुनाव: शुक्रवार से शुरू होगी त्रिस्तरीय चुनाव की प्रक्रिया, 22 जुलाई तक होगा पंचायतों का आकलन

Thu, 17 Jul 2025 07:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 17 Jul 2025 07:08 PM IST
सार

UP Panchayat Election: यूपी में अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है। 22 जुलाई तक ग्राम पंचायतों की जनसंख्या का आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन
UP Panchayat Election: Process of three-tier elections will start from Friday, assessment of Gram Panchayats w
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को लेकर शुक्रवार से तैयारी शुरू हो रही है। इसके तहत 22 जुलाई तक ग्राम पंचायतों की जनसंख्या का आकलन किया जाएगा। छह से दस अगस्त के बीच अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। इस दौरान की जाने वाली प्रक्रिया की विभाग ने समय सारणी जारी कर दी है।

विज्ञापन


प्रदेश में अगले साल त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 होना है। इसकी तैयारी को लेकर शासन ने विस्तृत समय-सारणी जारी की है। जिसमें सीमा विस्तार के कारण प्रभावित विकास खंडों में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव अनिल कुमार की ओर से प्रदेश के सभी डीएम को जारी आदेश में इसकी समय-सारणी निर्धारित करते हुए सभी प्रक्रिया तय समय में पूर्ण करने के कड़े निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


 जिसमें नगर विकास की ओर से नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के गठन एवं सीमा विस्तार के कारण प्रभावित क्षेत्रों के परिसीमन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के साथ उसकी आख्या समय से उपलब्ध कराने को कहा गया है। डीपीआरओ ने डीएम के माध्यम से शासन के प्राप्त हुए इस आदेश के पालन के संबंध में तैयारी तेज करते हुए कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन ग्राम पंचायतों से जुड़े क्षेत्र पंचायत

डीपीआरओ जितेंद्र कुमार गोंड़ ने बताया कि लखनऊ जिले में वर्ष 2021 में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद मलिहाबाद विकास खंड क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतें सरावां, मुजासा व फिरोजपुर नगर निगम सीमा में शामिल हो चुकी है। इसके चलते मलिहाबाद विकास खंड के संबंधित क्षेत्र में पहले क्षेत्र पंचायत के वार्डों का परिसीमन होगा। उसके बाद इस क्षेत्र के जिला पंचायत वार्ड का परिसीमन करना होगा।

पंचायत चुनाव को लेकर यह जारी की गई समय-सारणी

- 18 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक ग्राम पंचायत जनसंख्या का आकलन किया जाएगा।
- 23 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिपं के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) की प्रस्तावित सूची तैयारी और उसका प्रकाशन किया जाएगा।
- 29 जुलाई से दो अगस्त 2025 तक प्रस्तावों पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
- तीन अगस्त से पांच अगस्त 2025 तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
- छह अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed