{"_id":"670a46a307323d7e2b0d8746","slug":"barabanki-former-minister-beni-prasad-verma-s-wife-malti-verma-passed-away-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी बाबू की धर्मपत्नी मालती देवी का निधन, पूर्व सीएम अखिलेश ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी बाबू की धर्मपत्नी मालती देवी का निधन, पूर्व सीएम अखिलेश ने जताया शोक
Sat, 12 Oct 2024 05:39 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:39 PM IST
सार
यूपीए सरकार में मंत्री रहे बेनी प्रसाद वर्मा की पत्नी का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वो 80 वर्ष की थीं।
विज्ञापन
स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा की पत्नी मालती देवी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा की धर्मपत्नी मालती देवी का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थी। लखनऊ स्थित आवास में तड़के उनकी तबीयत बिगड़ी और लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जैसे ही खबर जिले में पहुंची समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य दलों से जुड़े लोग बाराबंकी के कंपनी बाग स्थित आवास पर इकट्ठा होना शुरू हो गए।
विज्ञापन
लखनऊ से शव बाराबंकी लाया गया और निज निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रख दिया गया है। बता दें कि बेनी बाबू से 1956 में मालती देवी का विवाह हुआ था। 79 वर्ष की उम्र में बेनी प्रसाद वर्मा का मार्च 2020 में निधन हो गया था। परिवार से जुड़े लोगों को ने बताया कि बेनी बाबू की राजनीतिक कैरियर में उनकी पत्नी मालती देवी का बहुत बड़ा हाथ रहा है।
विज्ञापन
सामान्य और एक धार्मिक महिला के रूप में मालती देवी की पहचान रही है। बेनी बाबू के पुत्र राकेश वर्मा पूर्व कारागार मंत्री रह चुके हैं। अभी हाल में ही हुए लोकसभा चुनाव में गोंडा से बेनी बाबू की पौत्री श्रेया वर्मा को भी टिकट दिया गया था।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जताया शोक
समासमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पत्नी मालती वर्मा (81वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताया है। अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।