फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Condition of a girl and a boy deteriorated in school, referred to Lucknow in critical condition

Barabanki: स्कूल में बिगड़ी छात्रा व छात्र की हालत, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर, यहीं पर पांच दिन पहले हुई थी मौत

Wed, 23 Jul 2025 01:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Jul 2025 01:58 PM IST
सार

बाराबंकी के जिस स्कूल में पांच दिन पहले एक छात्रा की मौत हो गई थी। वहीं पर मंगलवार को दो विद्यार्थियों की हालत भी गंभीर हो गई। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Barabanki: Condition of a girl and a boy deteriorated in school, referred to Lucknow in critical condition
दोनों को लखनऊ रेफर किया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

18 दिन में दो स्कूली बच्चों की मौत और कई की बेहोश होने की घटना के बाद बुधवार को दो और अफसोसजनक और चौंकाने वाली घटना हुई। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की छात्रा अंशिका और आदित्य की हालत स्कूल में ही बिगड़ गई।

विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से आदित्य को गंभीर हालत में तुरंत डॉक्टर राम मनोहर लोहिया लखनऊ रेफर कर दिया गया जबकि अंशिका को भी रेफर करने की कार्रवाई चल रही है। इसी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा नंदिनी की 18 जुलाई को स्कूल में हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


अब इस घटना के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि यह क्या हो रहा है। वहीं, स्कूल में तीन घटनाओं के बाद बच्चों में दहशत का माहौल है अभिभावक चिंतित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed