{"_id":"666e8d86a23e564b2e021a10","slug":"barabanki-bloody-clash-over-land-dispute-heavy-lathicharge-between-two-parties-one-dead-five-injured-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: भूमि विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चलीं जमकर लाठियां, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: भूमि विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चलीं जमकर लाठियां, एक की मौत, पांच घायल
Sun, 16 Jun 2024 03:38 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:38 PM IST
सार
Land dispute in Barabanki: यूपी के बाराबंकी जिले में रविवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Land dispute in Barabanki
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाराबंकी के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर रविवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इस खूनी संघर्ष में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। मरने वाले व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद गांव में पुलिस तैनात है। अभी भी दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। घायलों का इलाज निकट के अस्पताल में हो रहा है।
विज्ञापन
रामनगर क्षेत्र के कटियारा गांव में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में कई दिनों से मनमुटाव की स्थिति चली आ रही थी। रविवार की सुबह इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। फिर देखते-देखते मारपीट होने लगी और लाठियां निकल आईं। दोनों पक्षों की तरफ से लाठियां चलने लगीं।
विज्ञापन
इस मारा-पीटी में गंभीर चोट आने से सहजराम (50) की मौत हो गई वहीं पांच लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। रामनगर के सीओ आलोक कुमार पाठक ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है। कार्रवाई की जा रही है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन