{"_id":"66fded7f23f210ab42047884","slug":"bapu-and-shastri-remembered-in-educational-institutions-lucknow-news-c-13-1-lko1020-899346-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शिक्षण संस्थानों में याद किए गए बापू और शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शिक्षण संस्थानों में याद किए गए बापू और शास्त्री
Thu, 03 Oct 2024 06:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। लखनऊ विश्वविद्यालय के टैगोर लॉन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कुलपति आलोक कुमार राय ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद लाल बहादुर छात्रावास में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में हुए राष्ट्रीय वेबिनार में वक्ता पं. रवि शंकर शुक्ल विवि रायपुर के प्रो. राजीव चौधरी और युवराज दत्त पीजी कॉलेज लखीमपुर खीरी के डॉ. संजय कुमार ने गांधी और शास्त्री के जीवन आदर्शों पर चर्चा की। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में हुए कार्यक्रम में कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि हमें गांधी और शास्त्री के योगदान को हमेशा याद रखना होगा।