{"_id":"61934b0d2707b8086211f08f","slug":"banks-and-atm-should-be-established-according-to-population-says-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्यमंत्री योगी की मांग, आबादी के अनुपात में बैंक और एटीएम स्थापित किए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्यमंत्री योगी की मांग, आबादी के अनुपात में बैंक और एटीएम स्थापित किए जाएं
Tue, 16 Nov 2021 11:39 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:39 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से चर्चा के दौरान आबादी के अनुपात में बैंक और एटीएम स्थापित किए जाने की आवश्कता जताई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से यूपी में आबादी के अनुपात में बैंकों और एटीएम की स्थापना करने का आवश्यकता जताई है। मुख्यमंत्री वित्त मंत्री के साथ वर्चुअल संवाद कर रहे थे। इसमें देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी जुड़े थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएलआई योजना में केंद्र सरकार ने न्यूनतम निवेश की सीमा 100 करोड़ रुपये रखने की व्यवस्था की है। इससे यूपी की वस्त्रोद्योग इकाइयां योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित हो गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पूर्वी यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़ और संतकबीरनगर में रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग को पीएलआई योजना में छूट प्रदान करने का आग्रह भी किया है। साथ ही कहा कि भारत सरकार के निर्धारित वर्तमान मानकों के तहत डिस्कॉम्स को बैंकों की ओर से वर्किंग कैपिटल लोन स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। इसके चलते इन्हें महंगे लोन लेने पड़ रहे हैं। उन्होंने इस समस्या के समाधान का भी आग्रह किया।
विज्ञापन