{"_id":"6ab6e29a8df152432307ebf2","slug":"bank-strike-deposit-withdrawal-and-other-banking-operations-to-remain-suspended-for-three-days-customers-to-face-inconvenience-lucknow-news-c-13-1-lko1110-1937442-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक हड़ताल : तीन दिन बंद रहेगा बैंकों में जमा-निकासी व अन्य कार्य, भटकेंगे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक हड़ताल : तीन दिन बंद रहेगा बैंकों में जमा-निकासी व अन्य कार्य, भटकेंगे ग्राहक
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बैंककर्मी।
लखनऊ। बैंक कर्मियों की सोमवार से बुधवार तक तीन दिवसीय हड़ताल से बैकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा। जमा-निकासी, खाता खुलवाना और अन्य कार्य प्रभावित होंगे।
पांच दिवसीय बैंकिंग और अन्य लंबित मुद्दों के निस्तारण के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारी और कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल कर रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ( यूएफबीयू ) के संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने स्वीकार कर रखा है, लेकिन केंद्र सरकार अनुमति नहीं दे रही है।
7500 करोड़ का लेनदेन होगा प्रभावित
फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि 25 सितंबर को रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। हड़ताल से लखनऊ में रोजाना 2500 करोड़ और प्रदेश में 30 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने की संभावना है। इस तरह तीन दिन में करीब साढ़े सात हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित होगा।
यूपीआई और एटीएम : थोड़ी राहत, दिक्कत ज्यादा
भले ही ग्राहकों के पास यूपीआई से लेनदेन और एटीएम से निकासी का विकल्प है, मगर इन सुविधाओं पर तय रकम ही निकाल सकते हैं। एटीएम में डाली गई धनराशि बमुश्किल 24 घंटे ही चलती है। एक दिन में 40 हजार रुपये ही निकालने का प्रावधान है। यूपीआई से भी एक लाख रुपये ही ट्रांसफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
रविवार को होगा काम, बैंक भेज रहे संदेश
तीन दिवसीय हड़ताल और शनिवार-रविवार अवकाश से पांच दिन काम ठप होने से लोग चिंतित थे। अब रविवार को बैंक खुलने का निर्देश जारी हुआ है। बैंकाें की ओर से खाताधारकों को इस संबंध में संदेश भी भेजा जा रहा है। इससे ग्राहकों का कुछ राहत मिलने की बात कही जा रही है।
ये काम होंगे प्रभावित
- ग्राहक खाते से जमा-निकासी नहीं कर सकेंगे।
- नया खाता खुलवाने या पुराने में ई-केवाईसी का कार्य भी नहीं होगा।
- ऋण संबंधी कार्य भी तीन दिन ठप रहेंगे।
- चेक, डिमांड ड्राफ्ट और बिलों का भुगतान भी अटकेगा।