{"_id":"5d17a7d78ebc3e3c823c1c01","slug":"bank-manager-attacked-sultanpur-desk-news-lko46798794","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीजनल मैनेजर पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीजनल मैनेजर पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। बैंक ऑफ बड़ौदा रायबरेली के रीजनल मैनेजर पर शनिवार शाम तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। जगदीशपुर स्थित विजया बैंक के बाहर हमलावरों ने रीजनल मैनेजर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
रीजनल मैनेजर बचाव के लिए मदद मांगते रहे, मगर किसी ने उन्हें हमलावरों से बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। पीड़ित ने थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एसओ को हर हाल में हमलावरों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
रायबरेली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर राम कुबेर पुत्र अयोध्या प्रसाद शनिवार दोपहर जगदीशपुर स्थित विजया बैंक की शाखा में जांच करने पहुंचे थे।
वह शाम चार बजे बैंक में जांच करके जैसे ही बाहर निकले। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और राम कुबेर पर हमला कर दिया। तीनों युवकों ने बैंक के बाहर ही राम कुबेर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन
राम कुबेर ने बचाव के लिए मदद मांगी, मगर किसी ने भी हमलावरों से उन्हें बचाने की हिम्मत तक नहीं जुटाई। हमलावरों के जाने के बाद राम कुबेर जगदीशपुर थाने पहुंचे और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
एसपी अमेठी राजेश कुमार राय ने बताया कि प्रकरण बेहद गंभीर है। मामले में एसओ जगदीशपुर को कार्रवाई के लिए कहा गया है। एसओ जगदीशपुर को रीजनल मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर राम कुबेर ने बताया कि विजया बैंक उनके बैंक में मर्ज हो गया है। पिछली 21 जून को उन्होंने विजया बैंक में बीते दिनों स्वीकृत किए गए ऋण की जांच की थी।
जांच में एक दर्जन से ज्यादा ऋण गलत पाए गए थे। इसी सिलसिले में वह शनिवार को भी जांच करने पहुंचे थे। संभवत: ऋण धारकों ने उन पर हमला कराया है।