{"_id":"6760efc232787aaed0045af5","slug":"bank-locker-of-suspended-officer-of-noida-authority-was-found-full-of-jewellery-in-vigilance-investigation-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा अथॉरिटी के निलंबित अफसर का मामला: जेवरातों से भरा मिला बैंक लॉकर; मिलते जा रहे काली कमाई के पुख्ता सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा अथॉरिटी के निलंबित अफसर का मामला: जेवरातों से भरा मिला बैंक लॉकर; मिलते जा रहे काली कमाई के पुख्ता सुराग
Tue, 17 Dec 2024 08:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Dec 2024 08:58 AM IST
सार
नोएडा अथॉरिटी के निलंबित अफसर का का बैंक लॉकर जेवरातों से भरा मिला। विजिलेंस की जांच में काली कमाई के पुख्ता सुराग मिलते जा रहे हैं।
विज्ञापन
NDA के निलंबित ओएसडी रवींद्र यादव के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में नोएडा अथॉरिटी के पूर्व ओएसडी रवींद्र सिंह यादव के ठिकानों पर शनिवार को छापे बाद विजिलेंस ने सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक का लॉकर खुलवाया। इसमें बड़ी मात्रा में सोने के बेशकीमती आभूषण मिले हैं। विजिलेंस के अधिकारी इनका मूल्यांकन करा रहे हैं, जिसके बाद इसे भी उनकी अघोषित संपत्तियों में शुमार किया जाएगा।
विज्ञापन
विजिलेंस ने शनिवार को रवींद्र सिंह यादव के नोएडा और इटावा के ठिकानों पर छापा मारा था, जहां से करीब 100 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां अर्जित करने के प्रमाण मिले थे। जांच में सामने आया है कि उन्होंने इटावा में एक दर्जन से अधिक कृषि एवं आवासीय भूखंड भी खरीदे थे।
विज्ञापन
विजिलेंस के अधिकारी इन भूखंडों की वास्तविक कीमत का आकलन करने में जुटे हैं। ये सारी संपत्तियां रवींद्र सिंह की मुश्किलों में इजाफा करने वाली हैं, क्योंकि उन्होंने इसकी जानकारी विभाग को नहीं दी थी।
विज्ञापन
सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में विजिलेंस
विजिलेंस की खुली जांच में भी उनकी 2.44 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों का ही पता चला था। वहीं उनकी कुल आय 94.49 लाख रुपये पाई गई थी। छापों में उनके पास सौ गुना अधिक चल-अचल संपत्तियां होने का खुलासा होने के बाद विजिलेंस सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।