{"_id":"6966b41d31beacb79f006f42","slug":"bank-friend-cheated-24-people-of-rs-50-lakh-lucknow-news-c-13-knp1002-1558798-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बैंक मित्र ने की दगाबाजी 24 लोगों से ठगे 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बैंक मित्र ने की दगाबाजी 24 लोगों से ठगे 50 लाख
Wed, 14 Jan 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
पारा थाने के बाहर प्रदर्शन के दाैरान माैजूद ग्राहक।
लखनऊ। पारा मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में तैनात बैंक मित्र ने करीब 50 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का खुलासा होते ही ग्राहकों ने बैंक में मंगलवार को हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी बैंक मित्र व ग्राहकों को लेकर थाने पहुंची। वहां आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। सरोसा भरोसा निवासी लवकुश पाल ने बताया कि उनके पिता का खाता इसी शाखा में है। बैंक मित्र शिवा राव ने 12 लाख 40 हजार रुपये की एफडी कराई थी। 19 फरवरी को बहन की शादी है। इसके लिए रकम निकालने बैंक पहुंचे तो एफडी फर्जी निकली।
इसी तरह सलेमपुर पतौरा निवासी फूलचंद्र के पांच लाख, खुशहालगंज निवासी नूरजहां के ढाई लाख रुपये सहित अवधेश, राम नरेश, हरिशंकर समेत करीब 24 लोगों से 50 लाख से अधिक की ठगी की गई है।
शाखा प्रबंधक हिमांशु कुकरेती ने बताया कि कई ग्राहकों ने वित्तीय अनियमितता की शिकायत की थी। जांच में बैंक मित्र राजाजीपुरम निवासी शिवा राव को दोषी पाया गया है। कितने ग्राहकों से धोखाधड़ी हुई है, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी और ग्राहकों की बातचीत में आरोपी ने रकम लौटाने की बात कही है। फिलहाल लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।