फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank employees staged a protest and raised a spirited call to action.

Lucknow News: बैंककर्मियों ने प्रदर्शन कर भरी हुंकार

Sat, 26 Sep 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bank employees staged a protest and raised a spirited call to action.
प्रदर्शन करते बैंककर्मी।
लखनऊ। लंबित मांगों के समर्थन में बैंककर्मियों ने शुक्रवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन कर रैली निकाली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की जिला इकाई ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर आंदोलन तेज करने का एलान किया। फोरम ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


फोरम के नेताओं ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग समेत लंबित मांगों को पूरा करने के बजाय बैंक कर्मियों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने एफआईआर और तबादले का भय दिखाने के कथित निर्देशों और बैंक प्रबंधन की ओर से 27 सितंबर को बैंक खोलने के जारी परिपत्रों का भी विरोध किया। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि एसबीआई और पीएनबी समेत कई बैंकों ने रविवार को बैंक खोलने के परिपत्र जारी किए हैं। संगठन ने इनका अनुपालन नहीं करने की बात कही है। प्रदर्शन में एसके संगतानी, लक्ष्मण सिंह, संदीप सिंह, वीके माथुर, अशोक अग्रवाल, सचिन केशरवानी, शकील अहमद, राकेश पांडेय, धनंजय सिंह समेत अन्य बैंककर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed