फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank accounts will be freeze of defaulter

बड़े गृहकर बकाएदारों के दरवाजे नगर निगम बजाए बैंडबाजा

Sat, 29 Jun 2019 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bank accounts will be freeze of defaulter
सरकारी बकाएदारों के सीज होंगे बैंक खाते, गृहकर बकायेदारों के घर बैंड-बाजा बजवाएगा नगर निगम
विज्ञापन

अगर आपके ऊपर नगर निगम का लाखों का हाउस टैक्स बकाया है तो सचेत हो जाएं। अब सोमवार से निगम वसूली के लिए घर के बाहर बैंड-बाजा बजवाएगा, जिससे पूरे मोहल्ले को पता चल जाए कि आप टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं। इसके लिए किशन बैंडवाला भी तय कर लिया गया है।
नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि ओटीएस योजना के बाद भी कई बड़े गृहकर बकायेदार टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं। इसकी वसूली को अब नगर निगम इनके घरों पर बैंड-बाजा बजवाएगा।
विज्ञापन

साथ ही लाउड स्पीकर बजाकर पूरे इलाके में बताया जाएगा कि हाउस टैक्स का कौन बड़ा बकायेदार है। साथ ही उन सरकारी विभागों के बैंक खाते भी सीज किए जाएंगे, जो बिल और नोटिस जारी करने के बाद भी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दस साल पहले नगर निगम प्रशासन ने टैक्स वसूली को लेकर बड़े बकायेदारों के यहां सफाई कर्मचारियों से झाड़ू-पंजे के साथ प्रदर्शन कराया था।
326 करोड़ था लक्ष्य, जमा हुए 51.60 करोड़
बकाया टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम ने आठ मार्च को ओटीएस योजना लागू की थी। इससे नगर निगम ने 2.75 लाख संपत्तियों से 326 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा था। हालांकि, करीब चार महीने में निगम महज 51.60 करोड़ रुपये ही वसूल पाया।

किस दिन, कहां बजेगा बैंडबाजा
सोमवार : जोन एक व चार में, मंगलवार : जोन दो में, बुधवार : जोन तीन में, बृहस्पतिवार : जोन पांच व आठ में, शुक्रवार : जोन सात में, शनिवार : जोन छह में।
लापरवाह कर्मियों पर भी कार्रवाई
नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि बड़े बकायेदारों के दरवाजे पर अब बैंड-बाजा बजवाया जाएगा। वहीं, जिन कर्मचारियों ने बिल पहुंचाने में लापरवाही की, उन्हें निलंबित किया जाएगा और जिनके जोन और वार्ड में सबसे कम टैक्स जमा हुआ उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed