फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank Account of Memorial Committee Seized by Provident Fund Organization

Lucknow News: भविष्य निधि संगठन ने सीज किया स्मारक समिति का बैंक खाता

Wed, 19 Mar 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bank Account of Memorial Committee Seized by Provident Fund Organization

विज्ञापन
लखनऊ। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने स्मारक समिति का खाता सीज कर दिया है। उससे 48 करोड़ रुपये की बकाया रकम भी निकाल ली है। ऐसे में समिति के करीब छह हजार कर्मचारियों का मार्च का वेतन फंस सकता है।

स्मारक समिति में वर्ष 2023 में पीएफ घोटाला हुआ था। लखनऊ और नोएडा में बने स्मारकों में तैनात कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट से करोड़ों रुपये जालसाजी कर निकाल लिए गए थे। मामला कोर्ट में चल रहा था। इसमें भविष्य निधि संगठन का एलडीए पर 48 करोड़ रुपये बकाया था, जिसे लेकर संगठन ने 2023 में नोटिस भेजा था।
विज्ञापन




जवाब में एलडीए कोर्ट चला गया। वहां से स्टे भी मिल गया, लेकिन संगठन ने चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले अचानक स्मारक समिति का खाता सीज कर बकाया रकम निकाल ली है। एलडीए के वित्त नियंत्रक दीपक सिंह का कहना है कि भविष्य निधि संगठन ने खाता किस आधार पर सीज किया इस बारे में पता लगाया जा रहा है। मौजूदा वक्त में स्मारक समिति के खाते में करीब 450 करोड़ रुपये की रकम है। इस मामले में एलडीए पहले से स्टे ले चुका है। किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं फंसेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed