Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bandage prepared from Ayurveda medicines, helpful in wound healing

Lucknow News: आयुर्वेद दवाओं से तैयार की पट्टी, घाव भरने में सहायक

Sun, 19 Jan 2025 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bandage prepared from Ayurveda medicines, helpful in wound healing
लखनऊ। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। त्वचा पर घाव होने पर इलाज बाद भी नहीं भरते हैं, मगर आयुर्वेद में इसका इलाज है। आयुर्वेद कालेज लखनऊ में सभी प्रकार के घाव के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। ये बातें आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कही।
विज्ञापन

वह शनिवार को राजकीय आयुर्वेद काॅलेज टुडियागंज में आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने कहा कि आयुर्वेद की दवाओं का वैज्ञानिक ढंग से शोध कर जो तकनीक विकसित की गई है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता एम्स नई दिल्ली के निदेशक पद्मश्री प्रो. मनोरंजन साहू ने बताया कि आईआईटी व बीएचयू के तकनीकी सहयोग से घाव के भरने में प्रयोग की जाने वाली आयुर्वेदिक पट्टी विकसित की गई है। इससे मरीज स्वयं से घर पर ही ड्रेसिंग कर सकता है। पीजीआई इंडोक्राइन विभाग के प्रो. ज्ञानचंद ने बताया कि आयुर्वेद की औषधियों से घाव की देखभाल में पीजीआई में शोध किया गया है जिसके बहुत ही उत्साहजनक परिणाम मिले हैं। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. माखन लाल, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य डॉकटर व स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed