फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ban on number of e-rickshaws, e-autos and recovery of traffic police

Lucknow News: ई रिक्शा, ई ऑटो की संख्या व यातायात पुलिस की वसूली पर लगे रोक

Mon, 10 Feb 2025 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ban on number of e-rickshaws, e-autos and recovery of traffic police
कार्यक्रम में बोलते पदाधिकारी।
लखनऊ। लखनऊ ऑटो ओनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को टेढ़ी पुलिया पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ऑटो चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। अनियमितताओं के मुद्दों को भी उठाया गया।
विज्ञापन




एसोसिएशन अध्यक्ष किशोर वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा, ऑटो चालकों से यातायात पुलिस वसूली करती है, जिसे रोका जाए। रुपये न देने पर ऑटो का चालान कर दिया जाता है। परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


वर्तमान में राजधानी में 59,184 ई-रिक्शे व 13,193 ई ऑटो पंजीकृत हैं। इससे रोज जाम लगता है। नगर निगम की ओर से चिह्नित 45 ऑटो रिक्शा स्टैंड के ठेका करने पर रोक लगाई जाए। राजधानी में संचालित ई-रिक्शा और ई-ऑटो की संख्या निर्धारित करने की भी मांग उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अफसरों को नहीं सड़क सुरक्षा की चिंता



किशोर वर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति परिवहन विभाग के अफसर संजीदगी नहीं बरत रहे हैं। ऑटो ओनर्स की ओर से कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को आमंत्रित किया गया था। वे व्यस्त थे। उनके न आने पर परिवहन आयुक्त बीएन सिंह से लेकर अपर परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा पुष्पसेन सत्यार्थी व अन्य अधिकारी भी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed