फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur Hospital to receive solar panels and lifts today

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल को आज मिलेगी सोलर पैनल, लिफ्ट की सौगात

Tue, 03 Feb 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Balrampur Hospital to receive solar panels and lifts today
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल को 157वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को कई सौगातें मिलेंगी। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह होंगे। उपमुख्यमंत्री अस्पताल में निर्बाध बिजली की व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोलर पैनल व लिफ्ट का शुभारंभ करेंगे। निदेशक डॉ. कविता आर्या ने सोमवार को पत्रकारों से यह जानकारी साझा की।
विज्ञापन

डॉ. कविता ने बताया कि इस बार स्थापना दिवस की थीम ''विरासत से विश्वास तक'' है। अस्पताल की छतों पर 650 किलोवॉट के सोलर पैनल लगवाए गए हैं। इनसे हर महीने करीब साढ़े पांच से छह लाख रुपये की बिजली पैदा होगी। इसके अलावा वार्ड 11 में मरीजों के लिए लिफ्ट लगाई गई है। उन्होंने बताया कि लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट भी जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन




मरीजों का बढ़ा विश्वास

सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल में मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। वर्ष 2025 में 10 लाख नए मरीज ओपीडी में देखे गए। 25 लाख पुराने मरीजों को इलाज दिया गया। प्रदेशभर के 43,682 मरीजों को भर्ती कर इलाज मुहैया कराया गया। पूरे साल में 48,82,915 पैथोलॉजी जांचें हुईं। 55,997 मरीजों को रैबीज का इंजेक्शन लगाने के साथ 9915 सीटी स्कैन जांच की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुर्दा मरीजों को राहत

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि गुर्दे के मरीजों की डायलिसिस का इंतजार कम करने के लिए मशीनों की संख्या छह से 15 की गई हैं। पीपीपी मॉडल पर 14 मशीनों का संचालन हो रहा है। मशीनें बढ़ने से रोजाना होने वाली डायलिसिस की संख्या 40 से 60 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed