फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bale application dismissed in fraud

पूर्व मंत्री के निजी सचिव सहित पांच जालसाजों की जमानत अर्जी खारिज

Thu, 02 Jun 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
bale application dismissed in fraud
लखनऊ। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और अब सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के पीआरओ समेत नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले पांच जालसाजों की जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी गई। चारों की जमानत याचिका पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। जिस पर न्यायाधीश कविता मिश्रा ने पांचों की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अब सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पीआरओ बनकर लोगों को नौकरी का झांसा देते थे। उनसे लाखों रुपये वसूलने का मामला अप्रैल में सामने आया। पीड़ितों ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने जांच की तो मामला सही पाया। इस मामले में एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी खुद को पूर्व मंत्री का करीबी बताते थे। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल गुप्ता, असगर अली, अमित राव, मोहम्मद फैजी, अरमान खान शामिल है। इसमें अरमान खान पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का पीआरओ भी रहा है। उसने इसी का फायदा उठाते हुए भाजपा शासन में भी उनके पास आता जाता रहा। उनकेनाम पर अन्य के साथ मिलकर लाखों रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन

जितेश कुमार ने हजरतगंज थाने में 20 अप्रैल को तहरीर दी जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पांचों आरोपियों को एसटीएफ ने 21 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 7 मोबाइल, 57 हस्ताक्षरशुदा चेक, 5 कूटरचित आईडी कार्ड, 22 फर्जी नियुक्ति पत्र, 14 व्यक्तियों के शैक्षिक प्रमाण-पत्र व अंक पत्र, 2 सचिवालय पास, एक एक्सयूवी 700 बरामद हुआ था। बुधवार को इस मामले में जमानत पर सुनवाई कर रहीं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भ्रष्टचार निवारण सीबीआई कोर्ट-1 में न्यायाधीश कविता मिश्रा ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पांचों की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed