{"_id":"61b3b1c8296103053c67e0f1","slug":"bal-ayog-call-all-three-parties-in-case-of-beaten-student-lucknow-news-lko60837543","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे से छात्र को पिटवाने के मामले में आयोग ने तीनों पक्षों को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे से छात्र को पिटवाने के मामले में आयोग ने तीनों पक्षों को किया तलब
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विशालखंड स्थित एक स्कूल के बाहर ब्लेजर गंदा करने पर अपने बेटे से छात्र को पिटवाने के मामले में बाल आयोग ने तीनों पक्षों को तलब किया है।
मामले को विस्तार से जानने के लिए 181 वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी अर्चना सिंह, चाइल्ड लाइन निदेशक डॉ. संगीता शर्मा और उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार व संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी स्कूल गई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर शुक्रवार को आयोग ने स्कूल समेत दोनों बच्चों के माता-पिता को 14 दिसंबर को तलब किया है।
डॉ. शुचिता ने बताया कि बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम-2005 की धारा 13-14 केअंतर्गत स्वत: संज्ञान लिया गया। पता चला कि स्कूल के बाहर आंशिक विवाद पर अभिभावक ने अपने पुत्र से दूसरे छात्र को पिटवाया है। तीनों पक्षों को 14 दिसंबर को दोपहर 3 बजे उपस्थित होने को कहा गया है, न आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।