{"_id":"5f2505798ebc3e9fab3b105e","slug":"bakrid-2020-in-up-eid-ul-adha-celebrated-with-social-distancing-amongst-lockdown-restrictions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बकरीद पर छाए लॉकडाउन के बादल, पढ़ें आपके शहर में कैसे मनाया जा रहा त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बकरीद पर छाए लॉकडाउन के बादल, पढ़ें आपके शहर में कैसे मनाया जा रहा त्योहार
Sat, 01 Aug 2020 11:37 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:37 AM IST
सार
कुर्बानी के पर्व ईद-उल-अजहा पर इस बार लॉकडाउन और कोरोना का असर साफ दिख रहा है। हमेशा की तरह इस बार त्योहार की रौनक देखने को नहीं मिल रही है। उत्तर प्रदेश में कई जगह घरों में नमाज पढ़ी गई, जबकि कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों ने दुआ की। यहां पढ़ें आपके जिले में कैसे मनाई जा रही है बकरीद-
विज्ञापन
बकरीद 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया गया पर्व
वाराणसी में बकरीद पर्व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया गया। शनिवार को सुबह से ही घरों से लेकर मस्जिदों तक नमाज का दौर शुरू हो गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मस्जिदों में केवल पांच लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी। नमाज के बाद अब घरों में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। और पढ़ें...
पश्चिमी यूपी के जिलों में कड़ी सुरक्षा
दो दिन के लॉकडाउन और बकरीद को लेकर पश्चिमी यूपी के जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान ज्यादातर शहरों में ईद-उल-अजहा पर लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। वहीं मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। सहारनपुर में शनिवार को ईदगाह पर पुलिस सतर्क रही। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा भी पहुंचे। इस दौरान सामूहिक नमाज नहीं हो सकी। वहीं ईदगाह के गेट पर ताला लगा रहा। और पढ़ें...
कानपुर सहित 13 जिलों में मस्जिदों में नहीं पढ़ी गई नमाज
कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया गया। इस दौरान मस्जिदों में नमाज नहीं हुई। इसलिए लोगों ने अपने घरों में ही इसकी तैयारी की है। त्योहार पर खरीदारी के लिए शुक्रवार देर रात तक दुकानों पर भीड़ नजर आई। लॉकडाउन में सन्नाटे में रहे दुकानदारों की बिक्री ने महीनभर की कसर पूरी कर दी। और पढ़ें...

आगरा में घरों में पढ़ी गई नमाज
कोरोना काल में ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार सादगी के साथ मनाया जा रहा है। ताजनगरी में लोगों ने ईद की नमाज घरों में ही अदा की। प्रमुख मस्जिदों में मस्जिद इंतजामिया कमेटियों के लोग ही नमाज अदा कर सके। सभी ने कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुआ मांगी। सुरक्षा के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। और पढ़ें...
गोरखपुर में सादगी से मनाई बकरीद
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच गोरखपुर में बकरीद अकीदत व सादगी के साथ मनाई जा रही है। शनिवार से शुरू होने वाली कुर्बानी का सिलसिला सोमवार की शाम तक चलेगा। लॉकडाउन के बीच मुसलमान भाइयों ने कुर्बानी के जानवर खरीद लिए हैं। सेवईयों के भी इंतजाम पूरा कर लिए गए हैं। ईदगाह व मस्जिद में गाइडलाइन के मुताबिक केवल पांच-पांच लोग बकरीद के लिए नमाज अदा करेंगे। बाकी अवाम घरों में चार रकात नफ्ल नमाज चाश्त की अदा कर कोरोना वायरस से निजात की दुआ मांगेगी। और पढ़ें...