फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bail granted to brightland school accused girl

ब्राइटलैंड स्कूल में छात्र को चाकू मारने वाली छात्रा को मिली जमानत

Sat, 20 Jan 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Jan 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
bail granted to brightland school  accused girl
आरोपी छात्रा को कोर्ट ले जाती पुलिस।

ब्राइटलैंड स्कूल में कक्षा एक के छात्र रितिक शर्मा को चाकू से गोदने की आरोपी छात्रा को जेजे बोर्ड ने 31 जनवरी तक के लिए शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी।

विज्ञापन


प्रकरण की सुनवाई के दौरान बोर्ड ने कहा कि 31 जनवरी को नियमित जमानत के लिए सुनवाई की जाएगी। बोर्ड के आदेश के बाद छात्रा को बाराबंकी स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह से रिहा करके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


बोर्ड की सुनवाई के दौरान छात्रा के माता-पिता ने बोर्ड के समक्ष आयु प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज पेश किए जिसमें छात्रा की उम्र 10 वर्ष 11 महीने 28 दिन पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने 20000 रुपये के मुचलके पर छात्रा को जमानत दी है। इसके साथ ही केस दर्ज कराने वाले ब्राइटलैंड स्कूल के प्रिंसिपल रचित मानस व स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए 23 जनवरी को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।


बोर्ड ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से छात्रा की सामाजिक जांच आख्या मांगी है। इसमें छात्रा के घर के आसपास रहने वालों, दोस्तों-सहेलियों, स्कूल के स्टाफ व सहपाठी छात्र-छात्राओं से संपर्क कर उसके सामाजिक व्यवहार, मानसिक स्थिति व रोजमर्रा की आदतों के बारे में जानकारी प्राप्त करके रिपोर्ट तैयार की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed