फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bail for Congress spokes person Pavan Kheda in comment on PM Modi's father case.

Lucknow: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को मिली जमानत, पीएम मोदी के दिवंगत पिता के लिए की थी टिप्पणी

Thu, 17 Aug 2023 11:50 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Aug 2023 11:50 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को जमानत दे दी गई है। उन पर भाजपा एमएलसी ने हजरतगंज थाने में 20 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Bail for Congress spokes person Pavan Kheda in comment on PM Modi's father case.
Pawan Kheda (File Photo) - फोटो : PTI

विस्तार

संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को जमानत मिल गई है। सीजेएम हृषीकेश पांडेय ने आरोपी को 25-25 हजार की दो जमानतों और एक मुचलका दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


इससे पहले वकील सुधांशु शेखर त्रिपाठी और प्रवीण कुमार यादव ने पवन खेड़ा की आत्मसमर्पण की अर्जी दी। कोर्ट ने आरोपी को हिरासत में लेने का आदेश दिया। जमानत अर्जी देकर बताया गया कि आरोपी निर्दोष है और मामले में झूठा फंसाया गया है। वहीं, आरोपी ने आश्वासन भी दिया कि जमानत का दुरुपयोग नहीं करेगा। इस पर कोर्ट ने रिहा करने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सौ से अधिक जिला पंचायत सदस्य भाजपा में होंगे शामिल, शुरू होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घर घर तिरंगा: भाजपा के सिर्फ 21 प्रतिशत बूथों पर ही फहराया गया झंडा, लखनऊ सबसे फिसड्डी रहा


मालूम हो कि भाजपा के महानगर अध्यक्ष और एमएलसी मुकेश शर्मा ने हजरतगंज थाने में 20 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि दिल्ली में पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें पीएम मोदी पर व्यंग्य करते हुए उनके नाम में दामोदर दास की जगह गौतम लगाकर उनके दिवंगत पिता को अपमानित किया।

आरोपी ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि भले ही नाम में दामोदर दास है, लेकिन कार्य गौतमदास के समान है। आगे आरोप लगाया गया कि प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को गौतम अदाणी से जोड़कर उपहास उड़ाया और जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाया। पुलिस ने विवेचना के बाद आठ अप्रैल को चार्जशीट लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed