फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahujan Samaj Party will protest across country on December 24 on issue of insulting Dr. Bhimrao Ambedkar

मायावती का एलान: बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेंगे, गृहमंत्री के माफी न मांगने पर देशभर में प्रदर्शन करेगी बसपा

Sat, 21 Dec 2024 11:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 11:28 AM IST
सार

मायावती ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेंगे। गृहमंत्री के माफी न मांगने पर बसपा 24 दिसंबर को देशभर में प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
Bahujan Samaj Party will protest across country on December 24 on issue of insulting Dr. Bhimrao Ambedkar
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने के मुद्दे पर बहुजन समाज पार्टी 24 दिसंबर को देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी। पहले यह प्रदर्शन केवल यूपी में होना था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा माफी नहीं मांगने की वजह से बसपा अध्यक्ष मायावती ने अब देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने शनिवार को इस बाबत जारी अपने बयान में कहा कि देश के दलित, वंचित व अन्य उपेक्षितों के आत्म-सम्मान व मानवीय हकूक के लिए मानवतावादी व कल्याणकारी संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव आंबेडकर भगवान की तरह पूजनीय हैं। उनका अमित शाह द्वारा किया गया अनादर लोगों के दिलों को आहत कर रहा है। 

विज्ञापन

सर्वसमाज के लोग उद्वेलित, आक्रोशित व आन्दोलित हैं

ऐसे महापुरुष को लेकर संसद में इनके द्वारा कहे गए शब्दों से पूरे देश में सर्वसमाज के लोग उद्वेलित, आक्रोशित व आन्दोलित हैं। बसपा ने उनसे बयान वापस लेने व पश्चाताप करने की मांग की, जिस पर अभी तक भी अमल नहीं किया जा रहा है। 
 

शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा

ऐसे में मांग न पूरी होने पर देशभर में आवाज उठाने की बात बसपा द्वारा की गई है। इसलिए अब पार्टी ने अपनी इस मांग के समर्थन में 24 दिसंबर को देशव्यापी आन्दोलन करने का फैसला लिया है। उस दिन देश के सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि दलित एवं बहुजनों को अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मसम्मान के साथ जीने के लिए आजीवन कड़ा संघर्ष व आरक्षण सहित उनको अनेकों कानूनी हक दिलाने वाले उनके सच्चे मसीहा बाबा साहब के नहीं रहने पर उनके अनुयाइयों का हित व कल्याण ही उनका सबसे बड़ा सम्मान है, जिसके लिए बसपा समर्पित है। 

बाबा साहेब का अनादर न करें पार्टियां

लिहाजा कांग्रेस, भाजपा आदि पार्टियां अगर बाबा साहेब का दिल से आदर-सम्मान नहीं कर सकती हैं तो उनका अनादर भी न करें। बाबा साहेब के कारण एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्गों को जिस दिन संविधान में कानूनी अधिकार मिले, उसी दिन उन्हें सात जन्मों का स्वर्ग भी मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed