{"_id":"6194a7907057cc4a71056d57","slug":"bahraich-uncontrolled-truck-rammed-into-roadside-tea-shop-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती : सड़क किनारे चाय की दुकान में अनियंत्रित ट्रक घुसा, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती : सड़क किनारे चाय की दुकान में अनियंत्रित ट्रक घुसा, तीन की मौत
Wed, 17 Nov 2021 01:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:37 PM IST
सार
श्रावस्ती में नवीन मार्डन थाना कटरा श्रावस्ती अंतर्गत नेशनल हाईवे पर सुबह करीब सात बजे बहराइच की ओर से आ रही ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पटरी के बाद लगी चाय की दुकान पर चढ़ गई
विज्ञापन
चाय की दुकान में घुसी अनियंत्रित ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावस्ती में नवीन मार्डन थाना कटरा अंतर्गत नेशनल हाईवे पर सुबह करीब सात बजे बहराइच की ओर से आ रही ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पटरी के बाद लगी चाय की दुकान पर चढ़ गई, जिससे दुकान के अंदर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही कुचल कर मौत हो गयी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
नवीन मार्डन थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह करीब तीन व्यक्तियों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। बहराइच की ओर से बलरामपुर की ओर आ रहा एक ट्रक अचानक श्रावस्ती तिराहे पर अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे दुकानदारो को रौंदते हुए 10 फिट गड्डे में पलट गया। इस हादसे में होटल व्यापारी संतोष पाण्डेय पुत्र विश्राम 40 वर्ष, गुमटी (ढबली) पर पान मसाला के दुकानदार दद्दन शुक्ला पुत्र राम रंग शुक्ला 50 वर्ष व राम मनोहर पुत्र राम लगन चौहान 35 वर्ष की मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एमपी शर्मा, इंचार्ज थाना प्रभारी राज कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंच कर ढाबली में दबे लोगों को निकलवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।