फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Saloni Pushkar's mother speaks about her daughter.

Bahraich: लंबे समय से प्रताड़ित हो रही थी बहराइच की बेटी सलोनी, प्रताड़ना से परेशान होकर की आत्महत्या

Fri, 02 Aug 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संजय वर्मा, अमर उजाला, रुपईडीहा (बहराइच)
संजय वर्मा, अमर उजाला, रुपईडीहा (बहराइच) Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Aug 2024 12:07 AM IST
सार

बाराबंकी के हिंद मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। मां ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Bahraich: Saloni Pushkar's mother speaks about her daughter.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंद मेडिकल कॉलेज में आत्महत्या करने वाली छात्रा सलोनी को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे वह भीतर से टूट चुकी थी। मां गोमती उसे ढांढ़स बंधाती थीं। भरोसा देती थीं कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आखिर प्रताड़ना से आजिज सलोनी ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। मां ने बृहस्पतिवार को बेटी का दर्द बयां किया। बोलीं कि इसी साल अक्तूबर माह में पढ़ाई पूरी होने वाली थी। अब सब बिखर गया। चार भाई व बहनों में सलोनी बेहद सरल स्वभाव की थी। घटना से ग्रामीण भी दुखी हैं।

विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर हुसैन बक्श निवासी सलोनी पुष्कर पुत्री फौजदार ने वर्ष 2021 में जीएनएम की पढ़ाई के लिए हिंद मेडिकल कॉलेज बाराबंकी में दाखिला लिया था। सलोनी की मां गोमती भी एएनएम हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को बताया कि दोषियों पर कार्रवाई के लिए सीएम योगी को पत्र लिखा है। उनसे बड़ी उम्मीद है। कॉलेज प्रशासन मामले को दबाने का भरसक प्रयास कर रहा है। मां के अनुसार ट्यूशन फीस 54 हजार सालाना, हॉस्टल फीस 24 हजार, मेस 24 हजार व परीक्षा फीस 10 हजार देनी होती थी। अक्तूबर माह में सलोनी की परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन


मां का आरोप है कि कॉलेज में सलोनी के साथ लंबे समय से रैगिंग हो रही थी। इस बारे में वह हमेशा उन्हें बताती भी थी। आरोप है कि सलोनी को सीनियर छात्रा वर्षा यादव अक्सर परेशान करती थी। उसका हाथ मरोड़ देती थी। जातिसूचक गालियां भी देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 जुलाई को मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने सूचना दी कि सलोनी के कमरे का दरवाजा बंद है। इसपर उसके भाई रवि और राहुल वहां पहुंचे। तब तक दरवाजा तोड़ा जा चुका था। बताया गया कि शव फंदे से लटका मिला था। मोर्चरी में उसका शव रखा था, जहां हिंद मेडिकल कॉलेज का कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। इतना कहकर वह फफक पड़ती हैं। कहती हैं कि आज मेरी बेटी के साथ अन्याय हुआ है कल किसी और की भी बेटी के साथ ऐसा हो सकता है। ऐसे में जो बेटियां बाहर शिक्षा ग्रहण करने जा रही हैं उनकी सुरक्षा कैसे होगी।


सफेदाबाद चौकी प्रभारी ने तो भगा दिया था, एसपी ने की कार्रवाई
मां गोमती देवी ने बताया कि सलोनी की मौत के बाद जब वह सफेदाबाद पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने गईं तो वहां के दरोगा ने यह कहकर भगा दिया कि आपके पास क्या सबूत है कि रैगिंग हुई है। ऐसा तो हुआ ही करता है। इसके बाद उन्होंने एसपी दिनेश सिंह से मिलकर शिकायत की और सलोनी की कॉल रिकॉर्डिंग भी सुनाई। इस पर एसपी ने न्याय का भरोसा दिलाते हुए केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed