{"_id":"6937d04f844fcc2fee04ca5c","slug":"bahraich-inspector-injured-in-road-accident-dies-in-lucknow-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: सड़क हादसे में घायल दरोगा का लखनऊ में निधन, सिर में आईं थीं काफी चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: सड़क हादसे में घायल दरोगा का लखनऊ में निधन, सिर में आईं थीं काफी चोटें
Tue, 09 Dec 2025 01:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:01 PM IST
सार
बहराइच में हुए सड़क हादसे में घायल हुए दरोगा की लखनऊ में मौत हो गई। ड्यूटी जाते समय दरोगा के समय में हादसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
मृतक दरोगा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क हादसे में घायल जालिमनगर पुलिस चौकी के दारोगा की मंगलवार सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस महकमे के लोग शोकाकुल हो उठे।
विज्ञापन
थाना मोतीपुर के जालिमनगर पुलिस चौकी में तैनात दारोगा राहुल गुप्ता सोमवार शाम करीब पांच बजे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। वह ड्यूटी से लौटते समय गूढ़ चौराहे के पास मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी अचानक एक वाहन के सामने आ जाने से संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद दरोगा सड़क पर गिर पड़े और उन्हें सिर में काफी चोटें आईं। सीएचसी में इलाज के बाद घायल दरोगा को बहराइच मेडिकल कालेज लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हे देर रात लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान सुबह दारोगा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन