{"_id":"5ba5f1c1867a55787b027b52","slug":"bahraich-dacoits-kidnapped-woman-five-brothers-injured-in-firing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लूटपाट के बाद महिला को अगवा कर ले गए डकैत, फायरिंग में 5 भाई लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लूटपाट के बाद महिला को अगवा कर ले गए डकैत, फायरिंग में 5 भाई लहूलुहान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
डकैती के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : amar ujala
बहराइच के मोतीपुर में शुक्रवार रात एक ग्रामीण के घर डकैतों ने धावा बोलकर मारपीट व लूटपाट की और फिर परिवार की एक महिला को उठा ले गए। विरोध पर फायरिंग की, जिसमें पांचों भाई लहूलुहान हुए हैं। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाला के मजरा चकैया निवासी राम मिलन (35) और उनके चार भाई एक ही साथ रहते हैं। राम मिलन ने बकाया कि शुक्रवार रात 12 बजे के बाद सशस्त्र आठ डकैत आ धमके। डकैतों ने पहले घर का मुख्य दरवाजा खटखटाया। जब घर वालों ने दरवाजा नहीं खोला तो बदमाश दीवार फांदकर घर के आंगन में घुस आए और पूरे परिवार को बंधक बनाकर मारापीटा।

Trending Videos
डकैतों ने असलहों के बल पर नकदी व जेवरात समेत 50 हजार से अधिक की लूटपाट की। फिर राममिलन की पत्नी आशा देवी को अगवा कर ले जाने लगे तो राममिलन समेत पांचों भाइयों ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से राम मिलन और उनके भाई छोट्टन्ने यादव (40), सोहनलाल (30), अनिल यादव (25) और जवाहर यादव (28) घायल हुए हैं। वहीं, बदमाश आशा को लेकर भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ ने कहा कि बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपहृत महिला को खोज निकालेंगे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ ने कहा कि बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपहृत महिला को खोज निकालेंगे।